मठरी- Mathri Recipe - Salted Crackers Recipe
जब बाज़ार में बिस्कुटों का प्रचलन आम नहीं हुआ था तब उस समय घर में मठरी (Mathari) बनायी जाती थी. इनकी खूबी ये है कि आप इन्हें बनकर एक महीने तक खा सकते हैं. बस आप इन्हें एयर टाइट कन्टेनर में रखें. तो फिर आज बनाते है मठरियाँ (Matharia).
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mathri Recipe
- मैदा - 500 ग्राम
- देशी घी या रिफाइन्ड तेल - 125 ग्राम
- जीरा या अजवायन - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये
विधि - How to make marthri
मैदा में घी/तेल, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लें, और अब करीब 100 ग्राम पानी की सहायता से कढ़ा गूथ लें. गूथे हुये मैदा को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दें.
कढ़ाई में तेल गरम करने के लिये गैस पर रखें. अब गूथे हुये मैदा से उगलियों की सहायता से थोड़ा सी मैदा निकालें और गोल करके बेलन से बेलें, इसमें चाकू से 5-6 छेद करदें और प्लेट में रखे, फिर दूसरी मठरी को भी इसी तरीके से तैयार करें. 5- 6 मठरियाँ इसी तरह तैयार कर लें, और अब इन्हैं तेल में डालें, धीमी आग पर तलें. जब तक यह मठरियाँ सिकती हैं तब तक और 5- 6 मठरियाँ बेल कर तैयार करलें. कढ़ाई में मठरियाँ जब ब्राउन हो जाय तब उन्हैं
निकाल लें और एक प्लेट में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें.
अब दूसरी बार बेली हुई मठरियाँ तेल में डाल दें और उसी तरह तलें. बाउन होने पर इन्हैं भी निकाल लें, और प्लेट में रखें. इसी तरह सारी मठरियाँ बनानी है.
मठरी (Flaky Biscuits) तैयार हैं इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये, और बची हुई मठरियों (mathri) को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में बन्द करके रख लें. 1 महिने तक कभी भी जब आपकी इच्छा हो निकालिये और खाइये.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (7 posted):
hamhe agar methi bhi dalni ho to?
kastoori methi ya hari?
aur kiski life long hay?
निशा: रितिका आप कोई भी मेथी डाल सकती है, दोनों ही काफी दिनों तक खराब नहीं होंगी, लेकिन अगर बाजार में हरी मैथी मिलती है तब आप हरी मेथी के पत्ते ही डालिये इसका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है.
निशा:सिमरन, अगर आटा ज्यादा सख्त गुथा है, तब तो क्रेक रहेंगे, क्रेक आटे में हैं तो भी मठरियां अच्छी ही बनेंगी, घी तो आप नाप कर ही डालिये,(मैदा का 1/4 भाग).
today i m trying mathris....my sister in law said me to mix rawa with maida...whether we shud add sooji or not...plz reply..she said mathris comes out very good if we add sooji.
निशा: माधुरी, आप सूजी डाल कर भी मठरी बना सकती है, अलग अलग तरीके से मठरी बनाइये, हर बार अलग स्वाद के साथ.
आपका क्या कहना है?