Home | तले हुये | गोभी के पकोड़े (Gobhi Pakoda Recipe)

गोभी के पकोड़े (Gobhi Pakoda Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image गोभी के पकोड़े

बरसात का मौसम और पकौड़े. पकोड़े गोभी (Gobhi Pakora) के हों तो क्या कहना!. चलिये फटाफट गोभी के पकौड़े (Gobi Pakoda Recipe) बना डालते हैं

आवश्यक सामग्री

  • बेसन ------- 200 ग्राम
  • गोभी ------ 300 ग्राम
  • लाल मिर्च ----- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ----- एक छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ ------ 50 ग्राम ( आधा छोटी कटोरी, बारीक कटा हुआ )
  • हरी मिर्च ------ 5 या 6 ( बारीक कटी हुई )
  • नमक ------ स्वादानुसार
  • तलने के लिये ------ तेल

विधि
gobhi_pakoda2_803419755.jpgसबसे पहले बेसन को पानी मिलाकर घोलना है. बेसन को एक बर्तन में डाल लीजिये और उसमें करीब 150 ग्राम पानी डालिये और चमचे से मिलाइये, यह गाढ़ा पेस्ट बन जायेगा. इस घोल को चमचे से चलाते हुये अच्छी तरह फैट लें, और इसमें नमक, लाल मिर्च हरी मिर्च, धनियां पाउडर और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला लें. इसे 15 मिनिट के लिये रख दें. तब तक फूल गोभी को काट कर अच्छी तरह धो लें.

गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. जब तेल गरम हो जाय तो उसमें गोभी के एक टुकड़े को बेसन के पेस्ट में लपेट कर तेल मे़ डाल दीजिये. इसी तरह से 4 या 5 गोभी के टुकड़े एक एक करके बेसन में लपेट कर तेल में डाल दें. ब्राउन होने पर कलछी से पलट दीजिये, और अब उन्हैं दूसरी तरफ भी ब्राउन होने दें. जब ये दोनों तरफ बाउन हो जाय, तब कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिये . इसी तरह से सारे पकोड़े तैयार कर लीजिये.
गोभी के पकोड़े तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के पकोड़े टमाटर की या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Comments (2 posted):

shubhi on 20 February, 2008 01:53:59
avatar
....
Nisha on 25 February, 2009 05:36:25
avatar
very yummy...came out very well & everyone liked it.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

: नई थीम
आपको यह नई थीम कैसी लगी?

ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट

-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता! -2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें

यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह

संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति

आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 306