फ्रेंच फ्राई - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe
Latest Video at YouTube Channel

फ्रेंच फ्राई को फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं? क्या इनका बनना फ्रांस में शुरू हुआ था? जी नहीं, इनका बनना बेल्जियम में शुरू हुआ था. आपको पता हो तो बताईये कि इन्हें फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं.
फ्रेन्च फ्राई (French fried potatoes) बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आप इन्हें गर्म चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for French fry
- आलू - 500 ग्राम
- तेल - तलने के लिये
- नमक - आधी छोटी चम्मच
- चाट मसाला ऊपर से छिड़कने के लिये
बनाने की विधि - How to make French Fries
आलू को पीलर की सहायता से छील लीजिये और धोकर पानी में डाल दीजिये.
छिले आलू को आयताकार लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये. इसे काटने के लिये बाजार में फ्रेन्च फ्राई कटर भी मिलता है, जिसकी सहायता से इसे बराबर के टुकड़ों में और जल्दी काटा जा सकता है. नीचे कटर से काटने के तरीका देखिये.

जब आलू को फ्रेन्च फ्राइ के आकार में काटें तो पानी में डालते जाईये ताकि आलू काले न पडें और आलू से स्टार्च पानी में निकल जायेगा, 5 मिनिट तक कटे आलू पानी में रहने दीजिये.
अब एक बर्तन में इतना पानी उबलने रख दीजिये, जिसमें कटे हुये आलू डूब सकें, पानी में नमक भी डाल दीजिये, पानी में उबाल आने पर, कटे आलू उबलते पानी में डालिये और पानी में फिर से उबाल आने तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, आलू को 5 मिनिट तक ढक कर रख दीजिये.
पानी से आलू निकाल लीजिये और अतिरिक्त पानी कपड़े से पोंछ कर हटा दीजिये. आलू को 10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये, तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर उसमें आलू डालिये और हल्के तल कर निकाल लीजिये, 2 मिनिट आलू को ठंडा होने दीजिये और तेल को गरम होने दीजिये. फिर से आलू गरम तेल में डाल दीजिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
नमकीन क्रिस्पी फ्रेन्च फ्राई तैयार हैं, चटपटी फेन्च फ्राई खाने के लिये इसके ऊपर चाट मसाला डाल कर इसके स्वाद को और अधिक बड़ा सकते है. फ्रेन्च फ्राई को टमाटो सास (Tomato Sauce) या कसूंदी (Kasundi) के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By kamal, 19 May, 2013
-
By lucky, 19 May, 2013
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 49:
Agar aap microwave french fries ki poori vidhi achchi tarah se bata dengi to aapki bahut meharbaani hogi. Mujhe aapke recipes ko banane ka tareeka humesha hi bahut saral aur achcha laga hai. I really love your way of cooking.
Thanks in advance.
Kye aap mujhe aaloo vefar, kela vefar, tikha vefar banane batayegi.
Mujhe aapke jawab ka intzar rahega.
Please reply me
निशा: आलू को कच्चा काटा गया है.
निशा: तनु आप घर में आलू चिप्स बना सकते हैं, ये 2 तरीके से बनाये जा सकते हैं, कच्चे आलू को काटा और तला. 2. आलू उबाल कर काटे और सुखाये और तले.
plz aap cake aur cookies bhi banana sikhaiye
thanx!!!
French fries humko bahot pasand hai, please batayen ki,aaloo lambe katkar,namak laga kar phir microwave karke (5 min.) phir kadai mein talna hai kya, please clear it to
Tnaks
निशा: नेहा, आलू अगर कच्चे रह जायें तो वे इतनी देर में काले हो जाते हैं. आलू को पानी से निकाल कर सूती कपड़े से या पेपरनैपकिन से सुखाकर तल लीजिये तो ज्यादा अच्छा है.
thanx....
निशा: पूजा, फ्रेंच फ्राई के लिये आलू पके हों, कटे आलू को उबालने के बाद, उन्हैं कपड़े पर फैला कर, अच्छी तरह कपड़े से पोंछ कर पानी हटा दीजिये और तलिये, फ्रेंच फ्राई अच्छी बनेंगी.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद रिचा
निशा: सूती कपड़े पर डालकर अच्छी तरह पोंछ लें और 15 मिनिट पंखे की हवा में रख कर तल लीजिये.
kya aap moojhe french fries ki video site par daldengi
thank you
निशा: ज्योति, हम आपके लिये वीडियो बनायेंगे.
.
निशा: अनिल, फ्रेन्च फ्राई को माइक्रोवेव में डीप फ्राई तो नहीं किया जा सकता है, आप उसे पानी में नमक डालकर 3-4 मिनिट तक ढककर माइक्रोवेव कर सकते हैं.
निशा: बिभा, चाकू से पतले पतले लम्बे इसी तरह काट लीजिये, पतले एक जैसे टुकड़े करने के लिये प्रेक्टिस तो करनी ही होगी.
please reply mam
निशा: फ्रेन्च फ्राई उतने क्रिस्पी तो नहीं हो पाते जितने कि आप बाहर खाती हैं, उनमें कई तरह की इस तरह की चीजें होती हैं जो हम घर में नहीं डाल सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, मेरी ओर से भी सभी को धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा,धन्यवाद.
निशा: सरिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kal maine french fries banaye but zab aalo ko cut karke garam pani mai dip kiya or fir nikale toh wo sare aalo mash ho gaye. Pls. reply me ke mane kaha mistake ke.
Thanks & Regards,
Tina
निशा, टीना, आलू गरम पानी में डिप करने से मैस नहीं होते, ये उबलने से मैस हो सकते हैं.
निशा: रुचिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी, फूड प्रोसेसर के साथ में फ्रेन्च फ्राइ काटने के लिये ब्लेड अलग से होता है, उसे बड़े जार में लगाइये और आलू छील कर जार में रख कर फ्रेन्च फ्राई के लिये आलू काट लीजिये.
निशा: सौरभ, बिना उबाले भी बना सकते हैं, लेकिन अगर उबालें तब फ्रेन्च फ्राई और अच्छे बनते हैं.
निशा: कुलदीप, फ्रेन्च फ्राई को अच्छे गरम तेल में क्रस्पी होने तक तलिये, वे क्रस्पी अवश्य बनेगी.
kya french frise ko ubalne se pehle 5min tak pani me rakhna jaruri h kya???
निशा: सेतु, अगर रख लेंगी तो अच्छा आलू का स्टार्च निकल जाता है, एक बार अच्छी तरह से धो अवश्य लीजिये.