Home | तले हुये | ब्रेड पकोड़ा (Bread Pakoda Bread Pakora Recipe)

ब्रेड पकोड़ा (Bread Pakoda Bread Pakora Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image ब्रेड पकोड़ा (Bread Pakoda Bread Pakora Recipe)

ब्रेड पकौडा दो तरह से बनाये जाते हैं. आलू भर के और बिना आलू भरे हुये. आलू भरे हुये ब्रेड पकौडा (Bread Pakoda ) साइज में बहुत बड़े बन जाते हैं इसलिये हम इन्हें बिना आलू भरे हुये बना रहे हैं. आईये आज ब्रेड पकौड़ा (RecipeIndian Bread Fitter Recipe) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • बेसन - 200 ग्राम
  • ब्रेड स्लाइस - 5
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी स्पून)
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • अजवायन - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई
  • तेल - तलने के लिये

breadpakoda_2_251847008.jpgविधि
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये.  बेसन में पानी डाल कर न अधिक पतला, और न अधिक गाड़ा घोल बना लीजिये.( घोल में गाठें न पड़ें)

घोल में हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, अजवायन और बारीक कतरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह फैटिये.

ब्रेड को अपने मन पसन्द आकार का काट लीजिये. (चौकोर या तिकोना)

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.

ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये, एक बार में  2-3 ब्रेड पकोड़ा डाल कर पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.  प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये.   कढ़ाई से ब्रेड पकोड़ा निकाल कर प्लेट में रखिये.  सारे ब्रेड पकोड़े इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.

आपके ब्रेड पकोड़े तैयार हैं.  गरमा गरम ब्रेड पकोड़े हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

How To Make Bread Pakoda, How To Prepare Bread Pakora Recipe

Comments (8 posted):

dharam on 27 June, 2008 01:53:05
avatar
recipes. ki vidhian aachchi han .
mujha or vidhian bhajan.
nrip on 07 July, 2008 04:09:42
avatar
Please explain the method of Besan Ghol a bit more. My pakoras got lot of oil, and If I make ghol thin, bread got soft.
Please help.
निशा मधुलिका on 08 July, 2008 09:00:07
avatar
न्रिप, पकोड़े के लिये बेसन का घोल थोड़ा गाड़ा ही रखा जाता है. मैं सोचती हू इस बार आप जब भी ब्रेड पकोड़े बनायेंगे, अच्छे बनेंगे.
s on 09 July, 2008 04:29:40
avatar
HI nisha I need your help. Plz tell me th e spring rolls receipe and its really important and urgent. I don`t know that how to make covering of spring rolls on tawa or non stick tawa. plz send me or tell me this receipe ASAP. I hope that you will definately tell me the receipe of veg spring rolls.
Naresh Kumar on 23 March, 2009 11:28:27
avatar
SPECIAL THANKS FOR YOU.
rasik on 20 May, 2009 05:53:55
avatar
aap bina beking powder dale pakode kaise bana sakate ho?
निशा: रसिक, बिना बेकिंग के पकोड़े बन जाते हैं, बेसन को अच्छी तरह फैटिये और पकोड़े तल लीजिये.
neetu kumari on 07 December, 2009 07:30:37
avatar
your racipe very nice
rekha harlalka on 25 January, 2010 02:50:51
avatar
ur recepee is very good .

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
4.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 351
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.