बटाटा बड़ा (Batata Vada Recipe)
आप मुम्बई में रहते हैं तो आपने यहां की सड़कों पर लगे ठेलों से लेकर बटटा बडा (Batata Bada) जरूर खाया होगा. यह मुम्बई शहर का सस्ता और मनपसंद फास्टफूड है. आईये आज हम अपने घर पर बटाटा बडा (Batata wada) या आलू बडा (Aloo Bada) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री- आलू ——- 300 ग्राम
- गाजर ——- 100 ग्राम
- बेसन ——– 200 ग्राम
- धनिय़ाँ पाउडर ——- एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर —— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला —— एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर —— एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च —— 4-5 ( बारीक कटी हुई )
- हरा धनियाँ ——- 100 ग्राम बारीक कटा हुआ
- अदरक ——- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- रिफाइन्ड तेल ——- तलने के लिये
- नमक ——- स्वादानुसार
बनाने की विधि
आलू उबलने के लिये कुकर में भर कर गैस पर रख दीजिये.
बेसन को पानी में मिलाकर गाढ़ा घोल बना लीजिये और उसमें दी गई मात्रा की आधी मात्रा धनियां और हरी मिर्च डाल दीजिये स्वाद के अनुसार नमक डाल दीजिये और उसे अच्छी तरह फैंट लीजिये. 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
आलुओं को ठंडा कीजिये और छील लीजिये. हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. गाजर को कद्दूकस करके आलू में मिला दीजिये. इसके बाद इसमें धनियां पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचुर पाउडर, नमक , हरी मिर्च, अदरक एवं हरा धनियां डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिये.
इस मिश्रण को 10 बराबर के भागों में बाँटकर उनको गोल गोले बना लीजिये.
तलने के लिये गैस पर कढ़ाई रखकर तेल डालिये और गरम कीजिये. आलू का गोला निकालिये और बेसन में डुबा कर लपेटिये और कढ़ाई में डाल दीजिये. धीमी आग पर तलिये. एक बार में 3 या 4 बड़ा आसानी से तले जा सकते हैं. जब इनका रंग गहरा ब्राउन हो जाय तो एक प्लेट में नेपकिन बिछाइये और कढ़ाई से बटाटा बड़ा निकाल कर उसमें रखिये.
इसे तली हुई मिर्च, हरे धनिये की चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ खाइये.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
आपका क्या कहना है?