Home | चटनी | करौंदा और हरी मिर्च (Karonda Green Chilly Recipe)

करौंदा और हरी मिर्च (Karonda Green Chilly Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font

खट्टे करोंदे (Karonda) और तीखी हरी मिर्च (Green Cihilly छोंककर बनाइये बहुत ही लाजवाब स्वाद होता है इनका, तीखी हरी मिर्च करोंदे (Natal Plum or Carnberry ) के साथ मिलकर खट्टी होकर बड़ी ही स्वादिष्ट हो जाती है,  

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Green Chilly Recipe

  • करोंदा - 100 ग्राम
  • हरी मिर्च - 100 ग्राम
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 2-3 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • अजवायन - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)


विधि - How to make Karonda Green Chilly Recipe
करोंदा और हरी मिर्च धोकर, पानी सुखा लीजिये, डंठल तोडिये, और दो भाग करते हुये काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा और अजवायन डालिये, जीरा अजवायन तड़कने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सौंफ पाउडर डालिये और 2-3 बार से चलाकर मिलाइये.

मसाले में कतरे हुये करौंदा और मिर्च डाल दीजिये, नमक डाल कर अच्छी तरह चमचे से चलाकर 1-2 मिनिट तक भूनिये, ढकिये और 2-3 मिनिट तक धीमी गैस फ्लेम पर पकने दीजिये, ढक्कन खोलिये, देखिये क्या करोंदे नरम हो गये हैं? अगर नहीं तो 1 मिनिट और ढककर पका लीजिये.

करौंदा और हरी मिर्च बन गये हैं, इनको प्याले में निकालिये, खाने के साथ परोसिये और खाइये, ये करौंदे और हरी मिर्च आप एक सप्ताह तक रख कर खा सकते हैं.

Comments (6 posted):

Richa shukla on 31 August, 2009 06:28:36
avatar
Hello Nishaji...
i just love this recipie...this thing makes ur website different altogether...ye recipe kisi bhi site pe nahi mil sakti.. thank you so much for writing..one more thing ..kya main apko apni koi recipe bhej sakti hu...? pls reply..Thnks
himani on 04 September, 2009 12:21:37
avatar
ahhhhhhhhhhhh,,,,vatan ki yaad a gayi ,,i love karonda n green chillies ,,,yahan to karonda milta hi nahi hai ,,thanks for remembering be all the good things about indian food,
shashi on 08 September, 2009 12:32:22
avatar
Hello Nishaji

Your website is wonderful. I just love it. I have a question about this recipe. When I had prepared this recipe on the next day there was some 'less'in karonda. Ye kya khrab ho gaya hai ya karonde mei lais hoti hai. Please reply soon.

Thanks
निशा: शशि, करोदे में लस आ गया, करोंदे खराब नहीं हुये, करोंदे थोड़े अधिक कुक हो गये हैं.
meena singh on 16 September, 2009 01:49:10
avatar
nisha ji ,
hari mirch or karonde main agar rai ka tadka lagaye to mirch or bhi swad lagti hai.
Anmol on 30 March, 2010 07:28:52
avatar
it is very spicy
bhavna on 05 August, 2010 06:52:26
avatar
can we add suger in this
निशा: भावना ये बिना चीनी के अच्छे लगते हैं,अगर आपको चीनी वाला स्वाद पसन्द है तो आप चीनी डाल सकती हैं.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
4.50
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक