Home | चटनी | सूखे मसाले की चटनी

सूखे मसाले की चटनी

Font size: Decrease font Enlarge font
image सूखे मसाले की चटनी

बरसात का मौसम हो, रिमझिम पानी बरसता हो गरमा गरम पकोड़े बन जाय ये तो घर का हर सदस्य चाहता है, इसीलिये इस मौसम में अक्सर पकोड़े बन ही जाते हैं. लेकिन जब बाजार से धनिया और पोदीना एकदम गायब हो तब क्या करें?

जब भी कभी हरा धनिया और पोदीना अनुपलब्ध हो तब आप सूखे मसालों की चटनी बना सकतीं है.  यदि आपको तीखापन पसन्द है तब यह चटनी आपको बहुत पसंद आयेगी

आवश्यक सामग्री
साबुत धनियां - 2 टेबल स्पून
जीरा - आधा टेबल स्पून
काली मिर्च - एक छोटी चम्मच
लोंग - 6-7
बड़ी इलाइची - 4 (छील कर चाने निकाल लीजिये)
लाल मिर्च - 4-5
हींग - 2 पिंच
नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
नीबू - 1
रिफाइन्ड तेल - 1 टेबल स्पून

विधि
सारे मसाले निकालिये, साफ कीजिये.

तवा गरम कीजिये, धनियां और जीरा तवे पर डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.

भुने मसाले और बाकी मसाले मिलाइये, मिक्सर में डालिये और इतना पानी मिला कर बारीक पीस लीजिये कि यह मसाले का पेस्ट चटनी जैसा गाड़ा दिखाई दे.

छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में ये पिसे मसाले का पेस्ट डालिये और 2-3 मिनिट तक इस मसाले को भूनिये, चटनी को प्याले में निक्लाइये और नीबू का रस मिल दीजिये. लीजिये यह लाजबाव सूखे मसाले की चटनी तैयार है.

ये सूखे मसाले की चटपटी चटनी पकोड़े, कचोड़ी, मिस्से परांठे या मिस्सी रोटी किसी के भी साथ खाइये. बची हुई चटनी फ्रिज में रख लीजिये एक सप्ताह तक ये चटनी खाई जा सकती है.

अगर घर में नींबू न हो तो 1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर भी डाल कर चटनी बना सकते हैं.

Comments (7 posted):

समीर लाल on 02 August, 2009 05:47:51
avatar
ये तो फटाफट बन जायेगी...कल अगर तबीयत ठीक लगी, तो बनाता हूं. आभार आपका.
preeti.prasad on 10 August, 2009 01:23:23
avatar
Hi Nishaji, Maine dekha ki People's Samachaar ne aapke blog ke contents aur picutres copy kiye hain, kya unhone aapse koi sampark kiya? Did they apologize?

निशा: नहीं प्रीति, आगे वह कापी न करें, इतना ही काफी है:)
bharti ralhan on 12 August, 2009 05:52:59
avatar
woh kya chatni hai. thanks for this.
lashun ki chatni kaise banate hain.
naziya on 07 December, 2009 04:07:33
avatar
didi aap ki sari recipes lajwab hai jab bhi mai internet par baithti hoon to sirf aap ki recipe hi padhati rahti hoon bahut kuchch to try bhi kiya hai bahot maza aya thenks
Geeta Sharma on 18 December, 2009 02:51:09
avatar
very useful site hamaari 'BHARTIYA SANSKRITY' ke liye.
Smruti on 02 January, 2010 02:31:17
avatar
Dear Nishaji,

Many thanks for your exciting and simple recipes! Can you please suggest some powder mixtures which can be mixed with yogurt to make instant raita?

Thanks!

With best regards,

Smruti
rajani on 11 January, 2010 03:48:06
avatar
aapki ye site bahut hi sahyag karati hi khana banane me thanks

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
4.20
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.