छैना पनीर केक (Eggless Paneer Cake Recipe)
Latest Video at YouTube Channel

बिना अंडे का केक बनाने जा रहे हैं तो आज छैना केक (Chena Cake) बनाकर देखिये, आपको बहुत पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Cake
- पनीर या छैना - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- मैदा - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- मक्खन या शुध्द घी - 100 ग्राम ( आधा कप)
- क्रीम - 100 ग्राम
- पाउडर चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - 100 ग्राम ( लगभग आधा कप)
- काजू - 20 - 25 ( छोटे टुकड़े में काट लीजिये)
- किशमिश - 20-25
विधि - How to make Paneer Cake
मैदा को बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के साथ मिलाकर चलनी से 2 बार छान लीजिये.
छैना या पनीर को किसी थाली में डालकर अच्छी तरह हथेली से मसल करके चिकना कर लीजिये.
- पनीर घर में कैसे बनायें - How to make Paneer at Home
मख्खन, क्रीम और चीनी को डाल कर अच्छी तरह फैट लीजिये, आप इसके लिये मिक्सर का प्रयोग कर सकती है, इस मिश्रण में चिकना किया हुआ छैना मिलाकर फैटिये.
अब मैदा मिलाइये और अच्छी तरह मिलाइये, थोड़ा थोड़ा दूध डालकर एक ही दिशा में फैटिये, इस तरह केक का पेस्ट तैयार कर लीजिये. काजू डालकर पेस्ट में मिला दीजिये. (आ चाहें तो इसमें एक छोटी चम्मच इन्स्टैन्ट काफी मिला दीजिये, इससे केक का कलर आ जाता है)

बर्तन जिसमें केक बनाना हैं उसे चिकना कीजिये और एक छोटी चम्मच मैदा डालकर चारों ओर फैला दीजिये, इस तरह बर्तन की पूरी सरफेस पर मैदा की पतली परत बन जाती है.
ओवन को 200 सेग्रे. पर गरम (pre heat ) कीजिये.
केक के पेस्ट को बर्तन में डालिये और केक को बेक होने के लिये ओवन में रखिये. ओवन का तापमान 180 सेग्रे. पर सैट करके केक को 25 मिनिट के लिये बेक होने दीजिये. अब तापमान को 160 सेग्रे पर सैट कर दीजिये और 30 मिनिट तक केक को बेक होने दीजिये. ओवन खोलिये और केक में चाकू डाल कर टैस्ट कीजिये, यदि चाकू केक से साफ बाहर निकल आता है तब आपका केक बन चुका है, यदि चाकू के ऊपर केक का मिश्रण चिपक कर आता है तब केक को 10 मिनिट के लिये और बेक करने के लिये रख दीजिये और टैस्ट करके देख लीजिये.
छैना का केक (Paneer Cake) बन चुका है, छैना केक को अपने मन पसन्द आकार में काटिये और खाइये. बचे हुये केक को एअर टाइट कन्टेनर में रख कर फ्रिज में रख कर 3 दिन में खतम कर लीजिये,
छैना पनीर केक (Eggless Paneer Cake) को 3 दिन से अधिक मत रखिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
-
By SWATI, 23 May, 2013
-
By sona, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 55:
please i request you give some panner recipe like panner butter masala, panner pasanda and some biryani recipe also.
i want biryani recipe very much.
please give biryani recipe soon as possible
निशा" जी हाँ.
निशा: गुंजन, केक को कुकर में कैसे बनायें यह आप चकलेट का केक कुकर में बनाइये को पढ़ लीजिये.
निशा: दीपा, ये केक कुकर में चोकलेट केक की तरह बनाया जा सकता है.
kya ye cake me cooker me bhi bana sakti hu??
निशा: वसुन्धरा जी ये केक कुकर में भी बनाया जा सकता है.
How we can make cake without using these two?
निशा: विजय ये बेकिंग एजेंन्ट तो बेकिंग रैसिपी में डालने ही होते हैं. अगर बेकिंग एजेन्ट नहीं डालेंगे तो केक फूलेगा नहीं, सख्त केक बनेगा. अन्डे से बना केक आप बनाइये वह फिर भी थोड़ा फूल जायेग और थोड़ा नरम भी होगा.
i m big fan of u
nisha ji maine abhi -abhi microwave+grill model liya hai pr mujhe recipies nhi aati k grill model main kya bana skte hain or kya nhi. wo 1000 watt ka hai. plz meri help kren.kya zo recipies apne batayien hain wo usme ban jayengi?
निशा: मीनू, धन्यवाद. हमने अभी माइक्रोवेव के लिये ज्यादा कुछ नहीं लिखा है, इसके लिये मुझे थोड़ा और समय लगेगा. माइक्रोवेव के साथ जो रैसिपी बुक आती है उससे आप देख कर बनाइये आप बना पायेंगी.
निशा: रीता, आप चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी पढ़ लीजिये, सारे केक कुकर में उसी प्रकार से बनते हैं.
निशा: प्रीति, धन्यवाद. जी हां अभी बहुत सारी रैसिपी लिखनी है.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद प्रिया, मैं कोशिश करूंगी
aii resipes are good
निशा: अंजू, आप चाहें तो घी थोड़ा कम कर सकती हैं, लेकिन क्रीम और मलाई घी नहीं बनते उनसे केक में नमी रहती है. आप चाहें तो आधी मात्रा लेकर छोटा केक बना सकती है, छैना पनीर केक की सैल्फ लाइफ कम होती है.
निशा: संयोगिता, इस वेवसाइट में सारे केक बिना अंडे के ही बने हैं.
सबसे पहले बहुत बहुत शुक्रिया क्योंकि आपने जो एगलेस केक बनाने की विधि बताई मैंने उसी के हिसाब से बनाई और यकीन मानिये वो कमाल की बनी. बस आईसिंग करना और बता दीजिये. मै आपकी बहुत बड़ी फैन हूँ मैंने आपकी वेबसाइट से बहुत कुछ बनाना सीखा है.
शालू मिश्रा
cake bahut hi lajwab tha.
kya yah cake presar kukar mein choklet cake ki tarah bana sakte hain.
निशा: नीतू, आप सभी केक इसी तरह से कुकर में बनाये जा सकते हैं.
निशा: कौशर, ताजा क्रीम बाजार में तैयार मिल जाता है, क्रीम की जगह आप घर में दूध से निकली ताजा मलाई प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: रिचा, जी हाँ.
निशा: ललिता, केक का पेस्ट बनने के बाद उसे तुरन्त बेक करने के लिये ओवन में रखना होता है.
apki yah web site bahut hi upyogi hain. Isme har type ki recipes banane ki achchhi jankari aur vedio mil jate hain. Mujhe apni sister ke liye kuch recipes search karna tha ....apka bahut bahut dhanyabad.
I am trying new things almost everyday.Thanks for sharing your recipes.
निशा: ताशु, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अलग अलग हैं, सर्च बटन पर बेकिंग पाउडर लिखकर आप इनके अन्तर के बारे में डिटेल में पढ़ सकते हैं. सभी तरह के केक सेम तरीके से कुकर में बनाये जा सकते हैं
kya aap ghar m cream bnana btaygi pls tell m.
निशा: डोली, क्रीम कच्चे और एकदम ठंडे दूध को मथा जाता, क्रीम दूध के ऊपर आ जाती है, उसे आप निकाल लें और प्रयोग में लायें.
निशा: अनुश्री, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर 180 डिग्री तापमान दिखाता है, आपके माइक्रोवेव में ये नहीं हैं आप केक को 4-5 मिनिट अधिकतम तापमान पर माइक्रोवेव कर सकती हैं.
निशा: सोनल, जी हां माइक्रोवेव में केक बहुत जल्दी बन जाता है, धन्यवाद.
I am big fan of you. downloded almost every recipe of yours. thanks for telling all these to us. request u to plz put video of some recipe whose video not avilable. eg. petha ki mithai etc.
निशा: सारिका, धन्यवाद. मैं ये सब वीडियो अवश्य बनाऊंगी.
निशा: सुधा, केक को किसी भी ओवन से बनाया जा सकता है.
sometimes my cake sinks and sometimes it remain raw from the middle.any suggestion for this.
thanks.
निशा: कुमुद जी हां आप इस केक को भी कुकर में बिलकुल उसी तरह पका सकते हैं.
निशा: मीनाक्षी, ओवन को प्रीहीट करन के लिये ओवन में या तो वह सैट किये हुये तापमान पर ओन करने पर ओटोमेटिक गरम हो कर बन्द हो जाता है, या फिर जिस तापमान पर बेक करना है उस पर सैट करके 5-6 मिनिट के लिये ओवन को गरम कर लीजिये. केक को बेक करने के लिये मिडिल रैक में रखते हैं, दोनों एलीमेन्ट को ओन करते हैं, यदि आपके ओवन फैन फैसिलिटी है तब फैन को ओन कर दीजिये, फैन ओन रहने से बेकिंग सभी तरफ समान रूप से होती है, धन्यवाद.
mane cake ko try kiya but, cake fula nahi taste acha tha.
Cale kyo nahi fula.....
निशा: नेहा, बैटर में बेकिंग पाउडर कम हो या अच्छी तरह काम न करे तब केक नहीं फूलता या कम फूलता है.
its amazing but mere dry fruits niche jam jate
hain aur cake phulta bhi nahi ihai
निशा: कनु, बैटर थोड़ा पतला होता है, तब ड्राई फ्रूट नीचे आ जाते हैं,केक फूलता है, लेकिन पिचक जाता है.
aur haan usi bati oven me aapki batayi hui recipe se bati kai bar banayi wo to hamesha bahut hi acchi banti hai.
निशा: विवेक, केक को डायरेक्ट हीट न लगे, ओवन में अगर नमक की परत बिछा लें तो केक कुकर की तरह ही अच्छा बन पायेगा.
धन्यवाद्
निशा: मीरा, ओवन न हो तो केक कुकर में बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर कुकर में केक बनाने का तरीका दिया है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिल्पा गेहूं का आटा यूज कर सकते हैं लेकिन मैदा से बना केक ज्यादा अच्छा रहता है.