चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe
चॉकलेट वालनट कुकीज बच्चे और युवा बहुत पसन्द करते हैं. पहले हम लाजपत नगर दिल्ली में ब्रेडस्मिथ से चॉकलेट वालनट कुकीज Chocolate Walnut Cookies लाया करते थे. लेकिन पिछले साल दिल्ली में सीलिंग अभियान में यह दुकान भी बन्द हो गई तब से हम इसे अपने घर पर ही बनाते हैं, ये कुकीज स्वादिष्ट इतनी कि आप भी इन्हें खाना बहुत पसन्द करेंगे, आइये बनाना शुरू करते है, चॉकलेट अखरोट कुकीज (Chocolate Walnut Cookies).
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chocolate Walnut Cookies
- मैदा - 200 ग्राम (1 कप)
- पिसी हुई चीनी - 150 ग्राम ( 3/4 कप)
- क्रीम या मलाई - 150 ग्राम(3/4 कप)
- चॉकलेट चिप्स - 1/2 कप
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
- अखरोट (वालनट) - 1/4कप (छोटे टुकड़े किये हुये)
विधि How to make Chocolate Walnut Cookies
चॉकलेट ब्लॉक (Semi Sweet Cocoa Block) को चाकू या स्क्रेप कर के चिप्स कर लीजिये लीजिये.
किसी बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ छान लीजिये.
एक बर्तन में क्रीम या ताजा मलाई और चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, चीनी के इस मिश्रण में मैदा डाल कर मिलाइये, मैदा मिलाने के बाद चॉकलेट डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, कुकीज बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
ट्रे में घी लगा कर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक छोटे नीबू के बराबर निकालिये, हाथ से गोल कीजिये और चपटा करके ट्रे में लगाइये, थोड़ी थोड़ी दूरी एक से दूसरी कुकीज के बीच रखते हुये कुकीज को ट्रे में लगाइये, हर एक कुकीज पर 7-8 टुकड़े वालनट के चिपका दीजिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेट. पर गरम कीजिये.
ट्रे में लगी हुई कुकीज को बेक करने के लिये ओवन में रखिये. कुकीज को 10 मिनिट तक ओवन में बेक होने दीजिये, ओवन खोलिये, कुकीज को चैक कीजिये, यदि वे कम ब्राउन दिख रही हैं तब उन्है फिर से 2 -3 मिनिट बेक करने रख दीजिये. अब ये कुकीज ब्राउन हो गई हैं, कूकीज को ओवन से निकाल कर ठंडा होने रख दीजिये.
दूसरी ट्रे जो आपने कूकीज बनाकर लगाकर तैयार रखी है, उस ट्रे को ओवन में कुकीज बेक होने के लिये रख दीजिये और उपरोक्त तरीके से बेक कीजिये.
पहली ट्रे की कुकीज ठंडी हो गई हैं उन्हैं ट्रे से निकालिये और मिश्रण बचा है तब फिर से और कुकीज बना कर इस ट्रे को भरिये और बेक कीजिये. इसी तरह सारी कुकीज बना कर तैयार कर लीजिये.
सारी कुकीज बनने के बाद, ठंडी कीजिये, ये चॉकलेट वालनट कुकीज (Chocolate Walnut Cookies) को आप अभी तो खाइये ही और बची हुई कुकीज एअर टाइट कन्टेनर में रख दीजिये, 2 महिने तक जब भी आपका मन करे कुकीज कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (23 posted):
निशा: सिमरन,. यदि क्रीम या मलाई न मिले तो कंडेस्ड मिल्क 100ग्राम और मक्खन100 ग्राम दोनों का मिलाकर उपयोग कीजिये.
Will u please upload some kulfi recipe made with cream.
निशा: सिमरन, कुकीज टेस्टी क्यों नहीं हैं ये तो आपको समझना होगा ही, क्यों कि अगर रैसिपी में दी सामग्री आप प्रयोग में लाती हैं तो इसका स्वाद तो सच में ला जवाब होता है.
reply soooon!!!!!!!!!!!
निशा: तापमान को डिग्री और फारेनहाइट में नापा जाता है. वाट इलैक्टृीसिटी नापने के लिये है.
निशा: योगिता, ये कुकीज गैस पर नहीं बनाये जा सकते हैं.
निशा: घी की अपेक्षा क्रीम या मलाई ज्यादा अच्छी है.
निशा: निधि, माइक्रोवेव ओवन में टैम्परेचर सैट करने का होता है, आप अपने माइक्रोवेव ओवन में कुकीज बना कर देखिये बन जायेगी.
निशा: बेकिंग सोडा और बेकिग पाउडर दोनों एक ही तरह से काम करते हैं, लेकिन बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा की अपेक्षा अधिक डाला जाता है क्यों कि इसमें और भी चीजें मिली रहती हैं.
tried ur recipe came good but cake like it lacked the crunch not like ur pics shown can u tell why?
निशा; अर्चना, बाटी ओवन में अच्छी नहीं बन पाती.
thank you
आपका क्या कहना है?