चौकलेट शोर्टब्रेड कुकीज – Chocolate dipped shortbread cookie Recipe
Latest Video at YouTube Channel

जब ही कभी मन त्यौहार मनाने के मूड में हो तो आप चोकोलेट में डुबोई शोर्टब्रेड कुकीज बनाकर देखिये. मौके की खुशी और भी अधिक बढ़ जायेगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate dipped Shortbread Cookie
- मैदा - 200 ग्राम
- मक्खन - 150 ग्राम
- चीनी - 100 ग्राम
- नमक - एक चौथाई चम्मच
- चौकलेट - एक चौथाई कप
विधि - How to make Chocolate dipped Shortbread Cookie

किसी बर्तन में मक्खन को पिघला लीजिये, चीनी डालिये और फैट कर मक्खन चीनी को अच्छी तरह मिला लीजिये.
मक्खन चीनी के मिश्रण में मैदा और नमक डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये, मिश्रण को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये.

आधा घंटे बाद मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये, हाथ से थोड़ा दबा कर चपटा कीजिये और किसी चिकनी की गई ट्रे या थाली में रखिये, सारे मिश्रण से गोले बनाकर आधा इंच की दूरी छोड़ते हुये ट्रे में लगा दीजिये. अब इन सारी कुकीज पर फोर्क से दबा कर डिजायन बनाइये.
ओवन को पहले से 200 सेग्रे. पर गरम कीजिये, कुकीज की ट्रे ओवन में रखिये और ओवन को 180 सेग्रे. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये कुकीज को बेक होने लगा दीजिये. 10 मिनिट बाद कुकीज चैक कीजिये और फिर से ओवन को इसी तापमान पर 5 मिनिट के लिये सैट करके कुकीज को बेक कीजिये. इतने समय में कुकीज अच्छी तरह बेक हो जाती है, अगर आपको कुकीज अभी अच्छी बेक न दिखे तो आप फिर से 160 सेगे.पर 5 मिनिट के लिये कुकीज बेक कर सकते हैं.
कुकीज को ओवन से निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये और बची हुई कुकीज को बेक करने के लिये ओवन में रखिये. सारी कुकीज बेक होने के बाद ठंडा कीजिये
किसी बड़े बर्तन में आधा बर्तन पानी भरकर, गरम करने रखिये. चौकलेट के लिये कोई एसा बर्तन लीजिये जो इस पानी भरे बर्तन के अन्दर रखा जा सके, इस बर्तन में चौकलेट डालिये और बर्तन को गरम पानी में रख दीजिये, थोड़ी देर 10-15 मिनिट में चौकलेट पिघलने लगती है, सारी चौकलेट पिघलने तक इसे गरम होने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.

पिघली चौकलेट के बर्तन को कुकीज के पास रखिये, एक कुकीज हाथ से उठाइये और आधा डुबने तक चौकलेट में डुबाइये. चौकलेट में डिप की गई कुकीज को किसी दूसरी प्लेट में रखिये, सारी कुकीज को एक एक करके इसी तरह चौकलेट में डिप करके दूसरी प्लेट में रख लीजिये.
चौकलेट की परत ठंडा पर कुकीज खाने के लिये तैयार है. चौकलेट कुकीज को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब आपका मन करे, कन्टेनर से चौकलेट डिप कुकीज निकालिये और खाइये.
सुझाव: अगर आप साल्टेड बटर ले रहे हैं तब कुकीज के लिये मैदा में नमक मत डालिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By S, 25 May, 2013
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 59:
निशा: रुचि,इन रैसिपी के लिये ओवन तो चाहिये.
निशा: नीति, सारी चीजें बन जाती, बनाते समय आपको ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है क्यों कि इसमें तापमान और समय फिक्स नहीं कर सकते.
looking very very tasty cookies, but there is one confusion, please tell me that here we will not use baking powder (1 tsp) and 1-2 tbs milk (if required),?
as you used in badam cookies and nariyal cookies ?
Please reply early
Apko nav-varsh ki bahut bahut shubhakamnaye.
निशा: वसुन्धरा जी आपको भी नव वर्ष मुबारक हो.
I am asking second time the same question
That as you used baking poder (1 tsp) and 1-2 tbs milk), in nariyal cookies and badam cookies, so here we have to use or not ? and why? Please solve my confusion.
thank
निशा: गरिमा, धन्यवाद.
निशा: अंजू, धन्यवाद.
निशा: भावना, बटर कम करने पर कुकीज सख्त हो सकते हैं.
निशा: चित्रा, आटा सूखा लग रहा है, दूध डाला जा सकता है, बेकिंग पाउडर डालना तो आवश्यक है, वह तो आप मैदा में ही मिला लीजिये.
निशा: चित्रा, इन कुकीज में बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: दिव्या, दिल्ली में आप किसी भी डेयरी से बटर ले सकते हैं.
निशा: रिया, कुकीज को बाटी की तरह ही बना लीजिये.
I read ur cookies receipy and i want to try it but there is one problem i dont have oven at home kya mein in cokkies ko microvave me bana sakte hu plz mujhe aap micro. ke detail dejeye .plz reply me i m waiting for ur reply.
निशा: मनप्रीत, OTG सारी चीजें बेक कर सकते हैं, OTG में खाना इलैक्ट्रिक हीट सेकता है, जबकि माइक्रोवेव में खाना माइक्रोवेव से बह्त जल्द पक जाता है.
nisha ji meine aapse pucha tha ki kya hum cokies ko microwave me bana sakte hai per aapka koi reply nahi mila mein wait ker rahe hu plz aap mujhe batae agar microwave me grill,micro,combinatio mode hai to kis mide per hum ye cokies bana paenge.
निशा: सुगन्ध, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कुकीज बनाई जा सकती है.
निशा: अंकिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
cookies ko chamak kesse de sakte hein ?
निशा: देविन्द्र, जी हां, कुकीज में चौकलेट का स्वाद भी आ जायेगा, चमक के लिये अंडे को कुकीज के ऊप ब्रस से लगाया जाता है.
kaya yay cookies micowave/cooker mai ban sakti
hai please batai.
निशा: सरप्रीत, इन्हैं ओवन में बनाया जाता है, आप इन्हैं कुकर में भी बना सकते हैं.
निशा:
निशा: पूजा, आप जल्दी ही इसके लिये वीडियो देख सकेंगी, उससे आपको ये कुकीज बनानी और आसान हो जायेंगी. चौकलेट को डिपकरने के लिये हमने चौकलेट बार को मैल्ट करके काम में लाया है, ये ठंडी होते ही तुरन्त जम जाती है.
Avise that how will bake these cookies in Presuure cooker with idali stand.
निशा: दीपिका, कुकर में बना सकते हैं, लेकिन कुकर में थोड़ा नमक या रेत डाल कर रखे, ताकि उसमें तापमान मेन्टेन हो सके, कुकीज बेक करते समय आग मन्दी रखें.
Thanks for your answer.
Kya aap bata sakte hai ki ye chocolate bar kaha mil sakti hai..
aur ap plz veg biryani kaise banayi jai hai ye bhi likhe.
निशा: दीपिका, चौकलेट बार के लिये आप अपने पास की जनरल स्टोर से पता कर सकती हैं, बड़े जनरल स्टोर पर मिल जाता है.
mam me cookies bana rahi hu but mera mixture cake ki tarah consistency me he to me gole kese banau . & plz mujhe sugarfree cookies bhi batayiye.
निशा: श्रुति, मिश्रण अगर पतला है तो उसमें मैदा और मिला लीजिये, कुकीज के गोले बन जायेंगे.
i M ritu singh ,age of 24 . job field me rehne ki wajah se me cooking nahi sikh payi .meri jaldi he shadi hone wali hai or mere husband ko sweet bhaut pasand hai fir to mithaiya ho ya cookies he loved it. or me cooking me todi week hn.par jab se aapke recieps meine you tube par dekhi hai me apki fan ho gayi hn...aapke banaye hui sare sweet dish mein ghar me try kiya hai sabko bhaut he pasand hai,and all credit goes to you.
thanks for being with us.
निशा: रितु, धन्यवाद.
निशा: दीपिका गैस पर (कुकर में) तापमान कन्ट्रोल करना मुश्किल है. अच्छा होगा कि आप इसे ओवन में ही बनायें. आप इसके लिये गैस ओवन भी ले सकतीं हैं.
Really u r amazing. The way u explain & show the recipe, it is wonderful simple & best........I like to see the recipe. yours is mast mast.....
निशा: यश, जी हां माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कोई भी मेटल रखी जा सकती है, स्टील की ट्रे भी रखी जा सकती है.
निशा: रितु, प्रेशर कुकर में कुकीज बनाई तो जा सकती है, बिलकुल केक की तरह बेक की जाती है, केक की अपेक्षा कुकीज बेक होने में समय कम लगता है.
I love cooking and today i have seen your recepies videos, your recipes are fabulos
I request you, please post the video of chocolate shortbred cookies.
Thanks
निशा: हिमांशु, मैं वीडियो अवश्य बनाऊंगी, धन्यवाद.
निशा: घजाला, कुकर में कुकीज बनने में ओवन की अपेक्षा काफी समय लगेगा, अगर आप कुकर में कुकीज बनाना चाहती हैं तो बिलकुल जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है उसी तरह कुकीज भी बेक कर सकती हैं.
निशा: मनीशा, जी हां बराबर मात्रा ही लेनी है.
I m very thankful to you for your all wonderful receipe. Now my q is for this receipe : which chocolate i hv 2 use 4 melting. I used normal da dairy
निशा: रश्मि, डार्क कम्पाउन्ड के नाम जमी हुई चौकलेट मिलती है. डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड के नाम से ये चौकलेट बड़ी बड़ी चौकलेट की दुकानों पर मिल जाती है, इसी चौकलेट को मेल्ट किया जाता है.
If u have coffee cookies recipes (eggless) then pls share it.
निशा: शमा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: चार्वी, कुकीज को किसी भी मेटल प्लेट में रखकर बेक कर सकते हैं.
निशा: परमीत, कुकीज थोड़ी कम बेक हुई है, तो आटे का टेस्ट आ सकता है.
निशा: शिल्पी इसमें आप प्लास्टिक और कांच दोंनों ही प्याले ले सकते हैं.