मेरे बारे में

नमस्कार, मेरा नाम निशा मधुलिका है.

मैं ग्राफिक आर्टिस्ट हूं. अपने मां के यहा घर की सबसे बड़ी बेटी होने के कारण मैं बचपन से ही खाना बनाती आ रहीं हूं यह मेरा शौक भी रहा है और जिम्मेदारी भी.

मैंने बचपन से जो खाना बनाना सीखा है इसे आप सब के साथ बांट रही हूं. चूंकि हमारे घर में सिर्फ शाकाहारी और वह भी बिना प्याज लहसुन के बनाया जाता रहा है तो बस इसी विधि को आपके साथ शेयर कर रही हूं.

ये वेबसाईट हिन्दी में क्यों है?
हिन्दी मेरी मातृभाषा होने के कारण मैं अपने आपको हिन्दी में अधिक सुविधा से व्यक्त कर सकती हूं इसलिये यही उचित समझा कि इस वेबसाईट को हिन्दी में बनाया जाय. मेरे द्वारा लिखने का यह प्रथम प्रयास है इसलिये भाषा संबन्धी कुछ गलतियां होना स्वाभाविक है लेकिन आप तक मेरी बात पहुंच पाय यही मेरा लक्ष्य है.

हिन्दी मैं लिखना बहुत आसान है.
आज इन्टरनेट पर अनेकों साफ्टवेयर उपलब्ध है. मैं हिन्दी में कैफेहिन्दी टायपिंग टूल का प्रयोग करती हूं. आप भी इसे उपयोग कर सकते हैं. यह अमूल्य है, यानी कि एकदम मुफ्त. आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.

निशा मधुलिका
pata_170101801.jpg

nishamadhulika@gmail.com 

नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक