बेक्ड कचौरिया Baked Kachori Recipe | Potato Stuffed Masala Bun
Latest Video at YouTube Channel

अगर आप कचौरियों को पसंद करते हैं और तेल खाने से बचना चाहते हैं तो बेक की हुई खमीर उठाये हुये आटे से बनी आलू बेक्ड कचौरिया (Baked Kachori) आपको बहुत पसंद आयेंगी. लगभग इसी रेसीपी को कचौरी की शक्ल में न बनाकर गोल शक्ल में बनाकर आलू मसाला बन (Potato Stuffed Masala Bun) भी बनाये जाते हैं. तो आईये आज बेक्ड कचौरिया उर्फ आलू मसाला बन बनाते है.
Read: Baked Kachori Recipe | Potato Stuffed Masala Bun Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baked Kachori Recipe
आटा लगाने के लिये - Ingredients for Kachori Covering
- मैदा - 2 कप
- तेल - 3 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट - 3/4 छोटी चम्मच या
एक्टिव ड्राय यीस्ट 1 छोटी चम्मच
कचौरियों में भरने के लिये: - Ingredients for Stuffing
- आलू - 2 मीडियम साइज के उबले हुये
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- लालमिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Baked Kachori or Masala Bun
कचौरियों के लिये आटा गूथ कर तैयार कीजिये, मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, आटे में बीच में जगह बनाइये, चीनी, इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट (इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट को गुनगुने पानी में डालकर अलग से एक्टिब करने की आवश्यकता नहीं है) और आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर, मैदा में अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर चपाती जैसा नरम आटा तैयार कर लीजिये, आटे को 4-5 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना होने तक गूथ लीजिये (इतना आटा गूथने में 1 कप से थोड़ा कम पानी लगा है). गुथे आटे के ऊपर तेल लगाकर ढककर 20- 25 मिनिट के लिये रख दीजिये, और तब तक कचौरियों के लिये स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर और अब हरे मटर के दाने डालकर भूनते हुये मैस कीजिये, अब आलू को बारीक तोड़ते हुए डालिये, नमक,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालिये और सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिये.
आटा भी तैयार हो गया है, अब कचौरियों को भर लेते हैं. आटे को बराबर 8 भागों में बांट दीजिये और स्टफिंग को भी 8 भागों में बांट दीजिये. आटे का 1 भाग उठाइये और गोल लोई तैयार कीजिये, लोई को चपटा करके थोड़ा बढ़ा लीजिये और प्याले का आकार दीजिये और बीच में 1 भाग स्टफिंग का रखिये, आटे को चारों ओर से उठा कर, स्टफिंग को बन्द कीजिये और कचौरी को दबा कर हल्का सा चपटा कर दीजिये. कचौरियां बनाकर बेकिंग ट्रे में थोड़ा सा तेल लगाकर, लगाइये, सारी कचौरियां इसी तरह तैयार करके , बेकिंग ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये और ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये.
कचौरियां फूल कर तैयार हो गई हैं, कचौरियों को बेक करने के लिये रख दीजिये, ओवन को 200 डि. सेग्रे. पर सैट कीजिये और कचौरियों को ओवन में 20 मिनिट तक बेक कीजिये, कचौरियों को 15 मिनिट के बाद चैक कर लीजिये, और वह अभी अच्छी ब्राउन नहीं हैं उन्हैं अच्छी ब्राउन होने तक बेक होने दीजिये, 20 मिनिट में भी अगर कचौरियां अच्छी ब्राउन नहीं हुई हैं, तब कचौरियों को 5 मिनिट और बेक कीजिये.
कचौरियां अच्छी ब्राउन बेक हो गई हैं, बेक्ड कचौरियां तैयार हैं. बेक्ड कचौरियां गरमा गरम चाय या काफी के साथ सर्व कीजिये, और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By HIMANI SINGH, 25 May, 2013
-
By Seema Garg, 25 May, 2013
-
By rashmi kumari, 25 May, 2013
-
By S, 25 May, 2013
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 42:
And oil free. U r really mind Blowing.
निशा: आशा मै ड्राय यीस्ट पर विस्तार से लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: ड्राय यीस्ट सूखा खमीर है जो कि अच्छी ग्रोसरी की दुकानों पर मिल जाता है.
निशा: मीनाक्षी ड्राय यीस्ट या एक्टिव ड्राय यीस्ट सभी अच्छे ग्रोसरी स्टोर पर मिल जाता है.
nice recipe. Baked kachori me hum moong ki daal ka stuffing bhi kar sakte hai kay?
निशा: अवश्य बना सकते हैं. आप इसमें मनचाही स्टफिंग जैसे पनीर, या बच्चों के लिये छोटी छोटी कचौरियां जैम भरकर भी बना सकतीं है.
Nice recipe., aachha sabstitute hain oil free khane valno ko, nisha ji is sunday main tava par naan banae, bhaut hi achhe bane,
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद, मैं कोशिश करूंगी
निशा: बेकिंग ट्रे, जिस में रखकर आप ओवन में बेक करेंगी. यदि ये न हों तो आप स्टील की थाली भी ले सकतीं हैं.
निशा: मीनाक्षी, शायद आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्शन सुविधा नहीं है. बेकिंग सिर्फ कन्वेक्शन सुविधा वाले माइक्रोवेव में ही हो सकती है.
निशा: प्रीति, ये बेक्ड कचोरिया/मसाला बन आप किसी भी ओवन में बना सकतीं है. यदि आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्शन की सुविधा है तो उस माइक्रोवेव में भी बना सकतीं हैं.
pls mirchi vada ki recipe b dijiye... Thanks in advance
निशा: स्नेहा, मिर्ची वड़ा की रेसीपी मेरी वेबसाईट पर उपलब्ध है. आप ऊपर हैडर में लिखकर खोज सकतीं हैं
निशा: संगीता, बेक्ड कचौरियां हमने बनाई हैं, आटा गूथते समय इंस्टेन्ट ड्राई यीस्ट डाला है, वह कचौरियों को स्पंजी बना रहा है, आप किस रैसिपी के वारे में पूंछना चाहती हैं.
निशा: मीनाक्षी,आप दाल की पूरी बनाकर ले जा सकती है, साथ में अचार रख लीजिये, इन्हैं 3 दिन तक रखकर खाया जा सकता है, मठरी, नमकीन स्नेक्स, बेसन के लड्डू बनाकर ले जा सकती हैं.
निशा: आप इन्हें कुकर में भी बिना सकते हैं.
निशा: मोना, इनके लिये घर में बना यीस्ट भी प्रयोग किया जा सकता है.
निशा: मिल्क पाउडर से घोल कर आइस क्रीम बनाई जा सकती है, मावा बनाकर बर्फी, चौकलेट बर्फी, सूजी हलवा में भी मिलाया जा सकता है.
This recipe is very nice. Because it is baked. All your recipes are so good. And I ask you a question, please reply me.
निशा: स्वीट, मुझे आपका सवाल नही मिला.
निशा: सोनिया, मेरे पास मर्फी रिचार्डस का ओवन है. आप किसी भी अच्छी कंपनी का ओवन ले लीजिये. सभी लगभग एक जैसे होते हैं,
निशा: प्रीति, बेक्ड कचौरिया मसाला बन जैसी हैं. यदि यीस्ट का प्रयोग नहीं करेंगे तो यह फूलेंगी नहीं.
mein banungi to spark to nahi hoga. pls reply
निशा: बबीता, कन्वेक्शन मोड पर तो आप माइक्रोवेव में स्टील के बर्तन भी प्रयोग कर सकतीं हैं.
निशा; सौरभ, बेक्ड कचौरियां बनाने के लिये यीस्ट आवश्यक है.
निशा: प्रियंका, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: परविन्दर डाल सकते हैं. दोनों के स्वाद और टैक्सचर में फरक होता है.
kya hum maide ki jagah koi aur tarika apna sakte hai.
Regards,
Pragya Joshi
निशा: प्रग्या, हम आटे से भी कचौरियां बना सकते हैं.
kya baked kachori ko normal roti banana wala tawa par bana sakta ha kunki mera ghar microwave nahi ha.
निशा: रीता, बेक्ड कचौरी तवे पर नहीं बन सकती.
mere pas micro/grill/combi oven h.......mein is pe kaun se mode pe banau..........mere pas baking tray ni h par glass bowl hai to kya is pe bhi bn sakta h..
निशा: सौम्या, केक को माइक्रोवेव भी कर सकते हैं और काम्बी पर भी बना सकते हैं, माइक्रोवेव सेफ प्याले में केक बनाया जा सक्ता है.
निशा: श्रध्दा, मैं जो यीस्ट यूज कर रही हूँ, वह बारीक दाने वाली यीस्ट है, इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट है, और जो सरसों के दाने जैसी यीस्ट होती है, वह ज्यादातर किराना स्टोर पर मिल जाती है. कम्पेरेटिवली उतनी अच्छी नहीं होती जितनी कि बारीक यीस्ट अच्छी है.
निशा: निशा, ये तवा पर इतनी अच्छी नहीं बनेगी, बेकिंग के लिये चारों ओर से हीट चाहिये होती है, भारी तले के पैन में धीमी आग पर ढककर कचौरियां बेक की जा सकती है, बीच में पलटते हुये और चेक करते हुये आप ट्राई कर सकती हैं.
निशा: अंजली, आजकल ठंडा मोसम है, यीस्ट इतने ठंडे मौसम में काम नहीं करता, आटा लगाकर या तो आप उसे ओवन में रखें ओवन को 50 डि. पर गरम करें और बन्द कर दीजिये, आटे को कपड़े से ढककर ओवन में रख दीजिये, यीस्ट काम करेगा और आटा फूलेगा, या आटे को किसी बन्द अलमारी में कपड़े से ढककर रखिये और साथ में एक बर्तन में गरम पानी ढककर रख दीजिये, अलमारी में तापमान अधिक होने से यीस्ट काम करेगा और अब आप कचौरियां बनाइये, कचौरियां अच्छी फूली बनेगी.
निशा: निशा, कुकर और इडली स्टेन्ड में बेक्ड कचौरियों को ऊपर से पर्याप्त गर्मी नहीं मिली है, इसलिये वह ऊपर से नहीं फूली थी.
Bina Microwave ke Baked Kachori banai ja sakati he kya ? Please Guide me how ?
निशा: दीपी, किसी भी चीज को बेक करना है तो ओवन तो चाहिये ही.