खजूर का केक - Eggless Date Cake Recipe
Latest Video at YouTube Channel

खजूर और अलसी के बीज से बना केक (Eggless Date Cake) स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिये भी बेहतर है . अखरोट और बादम के नन्हे नन्हे टुकडे इस केक को स्वाद को और भी अधिक बढा देते है.
- Read this recipe in English : Eggless Date Cake Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Date Cake
- मैदा - 1 कप
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन या घी - 1/2 कप
- पाउडर चीनी - 1/2 कप
- दूध - आधा कप
- खजूर - 10-15
- अलसी का पाउडर - 1 टेबल स्पून
- बादाम - 1 टेबल स्पून
- अखरोट - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Eggless Date Cake
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर, 2 या 3 बार छलनी से छान कर अलग प्याले में रख लीजिये.
खजूर को बीज और कैप निकाल कर, 4 टेबल स्पून दूध या पानी में 20 मिनिट के लिये भिगो लीजिये और जिस दूध में भिगोये हैं, उसी दूध की सहायता से मिक्सर में पीस लीजिये.
अलसी पाउडर को 4 टेबल स्पून दूध में भिगो दीजिये.
मक्खन को पिघला लीजिये, मक्खन और चीनी को मिलाकर अच्छी तरह तब तक फैटिये जब तक वह अच्छी तरह मिलकर चिकने न दिखाई देने लगे.

मिश्रण में खजूर का पेस्ट और भीगी हुआ अलसी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, दूध भी डालिये और सारी चीजों को मिलने तक मिला लीजिये. अब इस मिश्रण में मैदा मिक्स डालते हुये मिलाते जाइये. सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. केक के लिये मिश्रण तैयार है.
बर्तन जिसमें केक को बेक करना है उसे ग्रीज कर लीजिये, बर्तन को घी लगाकर चिकना कीजिये, अब 1 छोटी चम्मच मैदा डालिये और चारों ओर फैलाकर एक पतली परत बना लीजिये, अतिरिक्त मैदा बर्तन से निकाल कर हटा दीजिये.
ग्रीज किये हुये बर्तन में केक का मिश्रण डालिये और पहले से गरम किये हुये ओवन में 180 डि. से. तापमान पर केक को 40 मिनिट तक बेक कीजिये, केक में चाकू की नोक डालकर देख सकते हैं यदि केक नोक पर नहीं चिपकता है, तब वह बन चुका है, अगर चिपकता है तब आप आवश्यक्तानुसार केक को 5-10 मिनिट तक और बेक कर सकते हैं.
खजूर का स्वादिष्ट केक (Eggless Date Cake) तैयार है, केक को ओवन से निकाल कर ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से बर्तन से निकाल कर प्लेट में रखिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काटिये और खाइये. बचा हुआ केक एअर टाइट कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये और एक सप्ताह तक खाते रहिये
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- query in cake making (Answer : 1)
- eggles date cake (Answer : 0)
- convection mode or micro mode (Answer : 0)
- carrot cake (Answer : 0)
- About alsi (Answer : 0)
- baking .......... (Answer : 0)
- baking .......... (Answer : 0)
- ABOUT linseed (Answer : 0)
- hello nishaji ingredients (Answer : 1)
- cake without baking (Answer : 0)
- what is alsi powder (Answer : 2)
-
More Question..
Latest Questions
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 61:
ye receipe bahut acchi hai. mai ishe try karungi aur appko jaroor bataungi.
thank you.
निशा: मनीषा, अलसी के बीज का पाउडर बना लीजिये, सूजी जैसा ही पीस लीजिये, धन्यवाद.
निशा: अंजू, हम पफ पेस्ट्री का वीडियो जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: ज्योति, अलसी बहुत ही हैल्दी ग्रेन्स हैं, अलसी की पिन्नी रैसिपी में इसका बहुत अच्छा फोटो है, आप इसे देखकर पहचान सकेंगी.
निशा: अभिलाशा, आप सारे केक कुकर में बना सकती हैं, तरीक और समय एक जैसा ही है.
निशा: मधुलिका, केक देशी घी का अच्छा बनता है, रिफाइन्ड से भी केक बना सकते हैं.
निशा: मनीषा, आप केक का वीडियो एक बार और देखिये, सारी चीजें आप बराबर डालरही है, बनाने का तरीका भी थोड़ा देख लीजिये, केक सही तापमान पर बेक होना चाहिये, केक बहुत अच्छा बनता है.
निशा: दिव्या, आप केक बनाने के लिये देशी घी प्रयोग में लाइये.
निशा: नियती, सारे केक कुकर में बिलकुल इसी तरह से बनाये जा सकते हैं, आप ये केक भी कुकर में बना सकती हैं.
निशा: मोहित, आप 1/3 कप कन्डेन्स्ड मिल्क ले लीजिये.
निशा: धनश्री, आप अलसी के वारे में, अलसी की पिन्नी रैसिपी देख लीजिये उसमें अलसी के बीजों का फोटो और जानकारी दी गई है.
I am maharashtrian . pls muze bataiye ki alasi ka powder kya hota hai? uska marathi word kya hai? mere pass oven bhi nahi hai to dusra koi upay hai
निशा: स्वाति, अलसी को Flex seeds कहा जाता है, अगर ये न हो तो केक में आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क डाल दीजिये, केक को आप कुकर में बना सकता है, कुकर में केक बनाने के लिये सर्च बटन पर कुकर में केक कैसे बनाये सर्च करें.
निशा: जैफरी, आप कन्डेन्स्ड मिल्क भी डाल सकते हैं.
main aapki resipi pad pad kar hi accha khana bana pati hun aur sabki tarif bhi paati hun.isliye main aapki bahut shukrgujaar hun. maine haal hi me ek oven liya hai..main ek baat janna chahati hu ki use pehle se garam kaise kiya jaata hai our vo kitni der me garam ho jata hai..please aap meri help karen.
निशा: ओवन के साथ मेनुअल दिया होता है, उससे सारी जानकारी मिल जाती है. पहले से ओवन गरम करने के लिये ओवन को दिये हुये तापमान पर सैट कीजिये और 4-5 मिनिट तक गरम होने दीजिये वह गरम हो जाता है.
another thing is as maine desi ghee use kiya tha to wo sardi ke kaaranjaam gaya after baking so cake ka taste aur bhi kharab ho gaya
cake ko spongy karne ke liye kya kare.
निशा: अनुज, केक देशी घी से अच्छा बनता है, घी को पिघला कर लेना होता है, केक में सारी चीजें, बराबर हों, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर सही मात्रा में डाला गया हो, तरीका सही हो तो केक स्पंजी बनता है. बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को एअर टाइट कन्टेनर में रखें, वे काफी दिन तक सही काम करते हैं, नमी पाकर ये खराब हो जाते हैं और रिजल्ट नहीं मिलते.
thankyou so much. ihave query mein jab bhi cake bake kerti hoon bake ke process mein mera cake upper se break ho jata hai. aur bahut ulta kerne per stratight nahin hota hai. aasia kyunÉ
निशा: नवनीत, 2 एग पर्याप्त है.
निशा: बन्दना, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अंजू, कन्वेक्शन मोड पर भी इसे 180 डि. पर बेक कीजिये.
plzzzzzzz.
निशा: ज्योति, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रिया, केक बनाते समय कुकर में पानी नहीं डालते.
निशा: रिया, केक को अल्यूमिनियम बर्तन में बनाया जा सकता है, तंदूर में यदि तापमान को सैट कर सकते हैं तब आप तापमान सैट करके बिलकुल ओवन की तरह केक बना सकती है, यदि तापमान सैट नहीं होता है तब आप को केक पर वाच रखते हुये केक बेक करना होगा, धन्यवाद.
Sheela
निशा: शीला, अलसी को पीस कर पाउडर बनाया है, अलसी ग्रेन्स की दुकान पर मिल जाती है, अगर अलसी नहीं हैं तब आप केक में कन्डेन्स्ड मिल्क या क्रीम डालकर बना लीजिये, केक अच्छा बनेगा.
i tried your cake yesterdya and it came out ok ok only.The problem is it does not come out as spongy as we get outside.i tried the same proportions as u have mentioned but still by today the the internal layer is not that spongy ,it is a bit thick kind.
pls let me know what oculd be the possible reason.
निशा: तुलसी, केक में बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा की कमी रह गई हो, बैटर पतला हो या केक को बार बार खोल दिया जाय, तो केक कम स्पंज होता है.
निशा: सुरुचि, धन्यवाद और बेबी को बहुत बहुत प्यार.
निशा: रानी, गैस धीमी रखनी है, अलसी की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क ले सकते हैं, या एपल सास यूज कर सकते हैं.
निशा: ममता मैं अवश्य बताऊंगी.
निशा: रश्मि, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: प्राची, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती, दही यूज कर सकते हैं, लेकिन कन्डेन्स्ड मिल्क या क्रीम या मलाई यूज करें तो ज्यादा अच्छा है. निशा केक आइसिंग में अवश्य करूंगी.
निशा: दीक्षा, माइक्रोवेव में केक 4-5 मिनिट में बेक हो जाता है, माइक्रोवेव + कन्वेक्सन पर 7-8 मिनिट में केक बेक हो जाता है.
निशा: घजाला, आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क ले सकते हैं, लेकिन अगर आप स्वीट कन्डेन्स्ड मिल्क ले रहे हैं तो चीनी की मात्रा आधा कर लीजिये यानि कि 1/4 कप ले लीजिए.
निशा घजाला, आप इसमे 2 एग डाल सकती हैं.
Yeh eggless cake ki badhiya recepie hai, jaldi hi try karoongi :-)
Ek sawal - iss receipe mein alsi powder kyon istamal kar rahi hain aap? Aur Alsi powder ki jagah condensed milk kaise istamal kar saktein hain? donon cheezon mein kya samanta hai?
निशा स्पांगी, ये दोनों बाइन्डर का काम करते हैं, आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क डाला जा सकता है, अगर केक में कन्डेन्स्ड मिल्क डाल रही हैं तो चीनी पहले से आघी कर दीजिये.
निशा: स्पांजी अपना सवाल तो बताइये.
I made this cake yesterday. It turned out to be soft n tasty. But, the upper thin layer became crispy when the cake cooled down. It also tasted nice, but what must be the reason for this?
निशा: उमा, ओवन में बेक किये हुये केक पर ऊपर की ओर क्र्स्ट आता है, बाद में वह नम हो जाता है, क्यों कि हीट ऊपर से डायरेक्ट लगती है.
निशा: स्पांगी, जिस तरफ से हीट अधिक लग रही है, केक उस तरह से केक ज्यादा सिकने के कारण सोफ्ट नहीं बनता है.
निशा: घजाला, अलसी का पाउडर हटा दीजिये, और 2-3 टेबल स्पून चीनी डाल कर और मिला दीजिये.
निशा: घजाला, हर तरह के केक को कुकर में इसी तरह बेक किया जाता है.
निशा:जिया, आपको जो खजूर पसन्द हो वह ले लीजिये.
pls help mere paas convention mode ki option wala microwave nahi hai pls muje je bata do agar microwave oven me cake ko kitna time lagta hai or kitne tem me kitne dig. tak cake ko bake karna hai or mere oven me 240 dig tem. ki option se hi start hota hai .oven me is se kam tem hai hota pls help .........
निशा: खुशी, माइक्रोवेव में केक 5-7 मिनिट में बेक हो जाता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक हमने माइक्रोवेव में बनाया है उसे देख सकती है, माइक्रोवेव में सारे केक इसी तरह बेक किये जाते हैं
निशा: रोहिनी, अलसी डालना आवश्यक नहीं है, केक के लिये किसी बाइन्डर का होना आवश्यक है, आप अलसी की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क डाल सकती हैं.
Can I use whwat flour instead of maida?
Please reply soon.
निशा: पूनम, जी हां व्हीट फ्लोर भी यूज कर सकते हैं.
निशा: सोनिया, प्लीज रैसिपी को पढ़ लीजिये, वीडियो भी देख लीजिये, कुकर में पानी बिलकुल नहीं डालना है.