टोफू या पनीर भरी ब्रेड - Tofu Stuffed Bread Recipe - Paneer Stuffed Bread Rolls
Latest Video at YouTube Channel

ओवन से निकली ताजा ताजा मुलायम ब्रेड और उसके अन्दर भरा टोफू या पनीर.. आपके सारे परिवार को बेहद पसंद आयेगी. इसे आप अपने स्कूल जाने वाले बच्चे के टिफिन में भी रख सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Stuffed Bread or Tofu Stuffed Bread
- आटा - 400 ग्राम
- खमीर - एक कप (घर में बनाया हुआ)
- या ड्राई यीस्ट के दाने - 2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- तेल - 1 - 2 टेबल स्पून
ब्रेड में भरने के लिये
- टोफू - 250 ग्राम (2 बड़े चौकोर टुकड़े)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1 छोटी सी
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून कटा हुआ
- तिल - एक टेबल स्पून
विधि - How to make Paneer Stuffed Bread at home
ब्रेड के लिये आटा लगाने के लिये 2 1/2 कप पानी गुनगुना गरम कर लीजिये.
किसी बर्तन में आटे को छान कर निकाल लीजिये, आटे के बीच में हाथ से जगह बनाइये, नमक, चीनी, तेल और घर में बनाया हुआ खमीर (how to make yeast at home) डालिये. गुनगुने पानी की सहायता से एकदम नरम चपाती से भी से भी नरम आटा लगाइये. आटे को 6-7 मिनिट तक मसल मसल कर उठा पटक करते हुये गूथिये, आटा चिकना और हल्का हो जाता है.
अगर ड्राई यीस्ट डाल रहे हैं तब सबसे पहले 2 टेबल स्पून गुनगुने पानी या दूध में ड्राई यीस्ट के दाने डाल कर 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ड्राई यीस्ट हल्के झाग बनाता हुआ घुल जाता है. घर में बनाये गये यीस्ट के स्थान पर ड्राई यीस्ट को आटे में डालिये और सारी चीजें उपरोक्त तरीके से डाल कर नरम आटा गूंथ लीजिये.

गुथे आटे को किसी गहरे और बड़े प्याले में तेल लगाकर, क्लिंज फिल्म या प्लेट से अच्छी तरह ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, ठंड के दिनों में बर्तन के चारों ओर टावल लपेट कर रखें. 3-4 घंटे में गुंथा आटा फूल कर दुगना हो जाता है. ब्रेड बनाने के लिये आटा तैयार है.
आटे को पंच करके एक जैसा कीजिये, सूखी मैदा लगाकर आटे को 10 भागों में बांटकर गोले बना लीजिये.
हमारे पास टोफू के 2 टुकड़े हैं, एक टुकड़े के हमने 3 पतले स्लाइस बनाये हैं. दूसरे टुकड़े को कद्दूकस करके नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला लिया है.
आटे का एक गोला उठाइये, सूखी मैदा लगाकर, चकले पर थोड़े तिल रखिये, अब आटे के गोले को रखिये, आटे के गोले को मोटे परांठे जैसा बेलिये, टोफू की एक स्लाइस रखिये,थोड़ा सा नमक और काली मिर्च या घर का बना चाट मसाला छिड़क कर डाल दीजिये. बेले हुये परांठे को चारों ओर से इस तरह मोड़िये कि वह चौकोर ब्रेड की तरह दिखाई दे.

तीन आटे के गोले से इसी तरह टोफू के स्लाइस भर कर, तीन चौकोर ब्रेड बना लीजिये.
ट्रे में तेल लगाकर चिकना कीजिये, बनाई हुई चौकोर ब्रेड को ट्रे में लगाइये.
टोफू या पनीर भरे रोल - How to make Paneer Stuffed Rolls
चौथे आटे के गोले को उसी तरह चकले पर तिल बिछा कर, थोड़ा और मोटा बेल लीजिये, कद्दूकस किये हुये, मसाले मिले टोफू को 5 भागों में बांट लीजिये और एक भाग इस बेले गये परांठे के ऊपर इस तरह बिछाइये, परांठे को रोल कीजिये और दोंनो सिरे से बन्द करके रोल बनाकर ट्रे में लगाइये. सारे गोले इसी तरह से बेल कर टोफू भरकर रोल बना लीजिये और बेक करने के लिये ट्रे में लगाइये.

ट्रे में लगे इन ब्रेड को ढककर 1 घंटे के लिये रख दीजिये.
एक घंटे बाद, ओवन को 200 डि. से. पर गरम कीजिये, ब्रेड की ट्रे ओवन में रखिये और ओवन को डि. 200 से.तापमान पर सैट करके, 10 मिनिट के लिये बेक कीजिये. समय समाप्त होने पर ब्रेड को चैक कीजिये, ब्रेड ऊपर से अच्छी ब्राउन हो गई तब ब्रेड बेक हो चुकी है, यदि नहीं तो आप फिर से 2-4 मिनिट के लिये इतने ही तापमान पर ओवन को सैट करके ब्रेड को बेक करने लगा दीजिये.

टोफू स्टफ्ट ब्रेड बेक हो चुकी हो तो ट्रे को निकालिये और ब्रेड ठंडा होने रखिये. ताजा बनी टोफू स्टफ्ड ब्रेड अभी खाइये या बच्चों के टिफिन में टमाटर सास के साथ रखिये, बचे हुये ब्रेड फ्रिज में रखकर 3 दिन तक जब भी आपका मन करे, ब्रेड फ्रिज से निकालिये, हल्का गरम कीजिये और चाय, काफी, दूध किसी के साथ के भी साथ खाइये.
सुझाव
ब्रेड में टोफू की जगह पनीर, उबले आलू, कद्दूकस की गई सब्जियां, जो आपको पसन्द हो भर कर सब्जी भरी ब्रेड (Green Vegetable Stuffed Bread) बना सकते हैं. पालक की पत्तियों को साफ करके और हल्का चाट मसाला मिला कर पालक भरे ब्रेड रोल (Spinach Filled Bread Rolls) भी बनाया जा सकता है.
बच्चों के लिये मीठी ब्रेड बनाना चाहें तो ब्रेड में सेब (Apple Jam) का जैम या अन्ननास का जैम (Pineapple Jam) भर कर जैम भरी ब्रेड (Jam Filled Bread) बनाइये.
टोफू स्लाइस से ब्रेड बना रहें हैं, तब टोफू स्लाइस को पहले नान स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर हल्का ब्राउन होने तक सेकें और मसाला छिड़क कर लपेट कर भरे, इस तरह टोफू बहुत ज्यादा स्वादिष्ट है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
-
By SWATI, 23 May, 2013
-
By sona, 23 May, 2013
-
By vijaylaxmi, 23 May, 2013
-
By jeswani, 23 May, 2013
-
By Aakanksha, 23 May, 2013
-
By mayank gour, 23 May, 2013
-
By nolesh, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 42:
निशा; अनामिका, टोफू बनाने की रेसीपी निम्न है
How to make Tofu at home?
Thanx for such a nice and easy recipe. We will be very glad if you can only tell us that which brand and model of the oven you have used.
regards
Ruchi Mittal
निशा: रुचि, मेरे पास मरफी रिचार्ड्स का OTG है.
निशा: पूनम, टोफू सोयाबीन से बनाया जाता है. यह बाजार में मिल जाता है. आप इसे घर पर भी बना सकतीं हैं.
How to make Tofu at home?
निशा: ममता, हम जल्दी ही बनायेगे.
such me aapka jitna sukriya kare utna cum hai. aapki vajah se ham aaj-kal rojana kesar pista kulfi ka swad ghar par hi utha rahe hai. aur bhi kafi sari recepies bhi bana rahe hai.
bus aap aisehi har prant ki recepies sikhate rahiye.
Thank u so much.
निशा; सेजल, धन्यवाद.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
निशा; नीति, आप कहते रहें मुझे अच्छा लगता है, मै सारी चीजें लिखने की कोशिश करूगी, जल्दी से नहीं लिखने के कारण आपको इन्तजार करना पढ़ता है, धन्यवाद.
Dhanyawad
P S
Mam do you mean that we have to use wheat floor (gheun instead of maida) . Will we have to break it in the center rack .
thanking you
warm regards
meenakshi
निशा: मीनाक्षी, गेहुं के आटे से ही ये ब्रेड बनी हैं, ट्रे को मिडिल रैक पर रख कर ब्रेड बेक की जा सकती हैं.
mam me microwave lena chahti hu jisme sabhi tarah ki veg & non veg recepie ban sake par samaj nai aa raha kon sa lu kyuki website pe 3 types he solo, convention grilled ps help
निशा: कौशल्या, आपने कौन सा खमीर डाला, खमीर अच्छा न बनने पर आटा अच्छा नहीं फूलता, और ब्रेड सही नहीं बनेंगे.
निशा: दीपिका, आप इसके लिये यीस्ट कैसा प्रयोग कर रहीं हैं?
mari bread niche se kacchi thi. Aur upar se hard ho gayee thi. Same temp. per microwave convection par banayee thi. please tell me what to do.
निशा: ललिता, माइक्रोवेव के साथ मिली जाली स्टेन्ड पर ब्रेड की ट्रे रख ब्रेड बेक कीजिये, ब्रेड अच्छी बनेंगी.
निशा: ललिता, ये सारी चीजें आप माकक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बना सकती हैं.
sorry to bother u again, meri bread kacchi kyun reh gayee thi. Maine steel plate mein bread ko convection mode par bake kiya tha. please reply.
निशा: ललिता, ब्रेड कच्ची है और आपने दिये हुये तापमान पर पकाया है, आप 5 या आवश्यकतानुसार 10 मिनिट भी समय देकर और बेक कर सकते हैं.
निशा:हर्षा, टोफू ब्रेड तो आप ओवन में ही बेक कर सकतीं हैं.
निशा: आयुशी, मीठे आलू आप दही के बना सकती है, या फिर टमाटर के साथ गरम मसाला डालकर, बदलाव के लिये पहाड़ी आलू बाजार से लिया जा सकता है.
निशा: सीता, 250 मिली कप में लगभग 125-135 ग्राम आटा आता है. आप 400 ग्राम आटे के लिये तीन कप से थोड़ा सा अधिक आटा ले सकतीं हैं.
(आटे का वोल्यूम (मिली) वजन (ग्राम) से लगभग आधा होता है.)
निशा: रीना, केक और ब्रेड बनाने के लिये तो आपके पास ओवन या कन्वेक्शन माइक्रोवेव होना आवश्यक है.
.
निशा: अल्का, ब्रेड ओवन में ही बनाई जा सकती हैं.
निशा: अल्का, माइक्रोवेव का कन्वेक्सन मोड ओवन की ही तरह काम करता है, लेकिन ओवन में तापमान थोड़ा और अधिक किया जा सकता है, ओवन के रिजल्ट ज्यादा अच्छे होते हैं.
निशा: सुनीता, आटा पूरी तरीके से फूला है, तो ब्रेड भी स्पंजी और नरम बननी चाहिये, तापमान कम मिलने पर भी ब्रेड सख्त हो सकती है, ओवन को दिये तापमान को प्रीहीट करना आवश्यक है.
im having instant yeast can i use instant yeast for this receope and if yes than how much should i use.coz i dont have dry yeast at home i have instant yeast
निशा: सीमा, 2 कप मैदा में 1 छोटी चम्मच यीस्ट लेबल करके ले लीजिये और मैदा में डायरेक्ट डालकर, गुनगुने पानी से आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये
निशा: सीमा, आटा अच्छी तरह फूला हो तो ब्रेड अच्छे बनेंगे. क्या यीस्ट डाला गया आटा फूल कर दुगना हो गया था?
निशा: रितु, मैदा में यीस्ट मिलाकर गूथने का तरीका दिया है,आटा उसी तरह गूथ कर तैयार करना है.
निशा: अपर्ना, जो प्रोबलम आप बता रही हैं, न फूलने की फूलने की वह यीस्ट की खराबी के कारण होती है.
निशा: शिल्पी, टोफू सोयमिल्क से बना हुआ पनीर है. ये कुछ ही डेयरी पर मिल पाता है.