दम अरबी - Dum Arvi Recipe | Dum ki Arbi
Latest Video at YouTube Channel

अरबी कई प्रकार से बनती है लेकिन उबाली हुई अरबी को तल करके इसकी ग्रेवी को हल्की आग में दम देकर बनाई दम अरबी (Dum Ki Arbi Fried Arbi in Gravy) आपको बहुत पसन्द आयेगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dum Arbi
- अरबी (Colocassia or Taro Root) - 400 ग्राम ( 12-14 मध्यम आकार की)
- टमाटर - 3
- हरी मिर्च - 2 -4
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - 1/4- 1/2 कप
- हींग - 1-2 पिंच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- तेल - अरबी तलने के लिये और सब्जी बनाने के लिये
विधि - How to make Dum Arvi
अरबी को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लीजिये.
अरबी और एक छोटा गिलास पानी कुकर में डाल कर अरबी को एक सीटी आने तक उबाल लीजिये, कुकर का ढक्कन खुलने पर अरबी को निकालिये, ठंडा होने पर छीलिये. छिली अरबी को हथेलियों से दबा कर थोड़ा चपटा आकार दे दीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये, सभी को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिये.
दही को भी फैट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, अरबी को गरम तेल में डालिये, 4- 5 अरबी तेल में डाल दीजिये और हल्की ब्राउन होने पर निकाल कर प्लेट में रखिये, सारी अरबी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

तरी के लिये 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर कढ़ाई से सारा तेल निकाल लीजिये, गरम तेल में अजवायन और हींग डालिये, अजवायन भुनने पर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, टमाटर का पिसा मसाला डालिये, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, फैटा हुआ दही डाल कर, मसाले को 2 मिनिट और भून लीजिये.
भुने मसाले में तली अरबी, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालिये और 2 मिनिट भूनिये, 1 गिलास पानी डालिये, और इसे अच्छी तरह से ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 10 मिनिट तक दम दीजिये.
दम अरबी (Dum Arब्i) बन चुकी है, सब्जी में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
स्वादिष्ट दम अरबी को परांठा, चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
पारंपरिक रूप से लोग अरबी में दम देते समय पकाने वाले बर्तन के ढक्कन को गूंथे हुये आटे से बन्द कर देते हैं ताकि इसकी भाप बाहर न निकले लेकिन यदि आपके पैन का ढक्कन अच्छी तरह फिट हो जाता है तो आप इसे बिना गूंथे हुये आटे से बन्द किये भी बना सकते हैं.
सुझाव:
यदि आप प्याज खाते हैं तो एक प्याज और 3-4 लहसन की कली को बारीक काट कर, अजवायन भुनने के बाद कटी प्याज और लहसन डालिये, प्याज के हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर दम अरबी बना लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By mann bose, 22 May, 2013
-
By Anuradha Agarwal, 22 May, 2013
-
By ashi, 22 May, 2013
-
By abhinandanchoubey, 22 May, 2013
-
By rajiv kumar, 22 May, 2013
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
-
By shallu singla, 22 May, 2013
-
By vishwanath prasad sinha, 22 May, 2013
-
By Anju, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 45:
निशा: निति, सब्जी को खट्टा स्वाद देने के लिये टमाटर और दही डाले गये हैं, नीबू और डालेंगे तो सब्जी ज्यादा खट्टी हो जायेगी.
Mujhe arbi bilkul pasand nahin hai, lakin ye recipe Jaroor pasand aayegi. Aaj dinner mein ye Dam Arbi Jaroor Banayenge.
निशा: रुपाली, आप अरबी को तवा पर फ्राई यानि सैलो फ्राई कर सकती हैं.
निशा; दम देना यानी सब्जी को पूरी तरह ढककर, धीमी आग पर पकाना, जिससे सारे मसालों की महक और स्वाद सब्जी में आ जाते हैं.
thankyou.
निशा: प्रियंका, नमक तरी में डाला जाता है, तरी में ही सारा मसाला होता है, तरी से मसाला अरबी में चला जाता है. सारी सब्जियां इसी तरह तरी से मसाला शोक कर नमकीन हो जाती है.
निशा: प्रिया, इसमें दही का प्रयोग टमाटर का मसाला भूनने के बाद किया है.
priya
निशा: प्रिया, अरबी की सूखी सब्जी पहले से दी हुई है,मसाले दार अरबी, बेसनी अरबी और सुनहरी अरबी आप सर्च बटन पर लिख कर देख सकती हैं.
निशा: अरबी यदि ज्यादा उबल जाय तो एसा होता है.
निशा: प्रियंका अरबी एक सीटी में भी ज्यादा उबल सकती है.
Mainey aapki dum arbi waali receipe padi or aaj ghar ja kar isko bananey ki koshish karuga. Main jab bhi arbi boil karta hu to woh poori tarah se gal jaati hai iska sahi tarika kya hai kripa kar ke yah bataye taaki arbi gal bhi jaaye or pieces bhi kharab na ho.Eagerly waiting for your favorable reply.
Regards Ashutosh
निशा: आशुतोष, अरबी को कुकर में 1 सीटी आने के बाद धीमी गैस पर 1 मिनिट और उबालिये, कुकर का प्रेशर खतमा होने पर अरबी निकाल लीजिये, अरबी अच्छी उबलनी चाहिये.
निशा: रितु, धन्यवाद, बच्चों को प्यार, आपके कमेन्ट मेरे साहस को बढ़ाते रहते हैं, मुझे मेरा काम करने में बहुत अच्छा लग रहा है.
निशा: रितु, धन्यवाद और बच्चों को मेरा ढेर सारा प्यार.
Your Alsi cake was also very good.. Agar ho sake to lauki and tori banane ke kuch tareeke likhiyega.. ek hi tarah se bana ke bore ho gaye hain
निशा: जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अमीता, टमाटर की जगह टमाटो प्यूरी यूज कर सकते हैं, ग्रेवी को सिर्फ दही से भी बनाया जा सकता है.
निशा: श्रध्दा, अरबी को इंग्लिश में Colocasia या Taro (Alu chi pane) कहते हैं, सब्जी वालों के पास मिलती है.
सबसे पहले नमस्ते। मेरी मम्मी भी अरबी बनाती थी लोहे की कढ़ाई में। मुझे अच्छे से याद नहीं है की वो कैसे बनाती थी लेकिन शायद सरसों का तेल डालकर एकदम से गीली Unboiled अरबी डाल देती थी अजवाइन और मसालों के साथ और फिर बहुत देत तक धीमी आंच पर अरबी पकती रहती थी और Taste बहुत अच्छा और Delicious होता था.
क्या ऐसी कोई Recipe होती है, मैं यह जानना चाहती हूँ की मेरी मम्मी कैसे बनाती थी?
Surbhi, Senior Consultant, MD, Fortis Hospital VK, Delhi
निशा: सुरभि जी, आपको भी मेरा नमस्कार, वेवसाइट पर मसालेदार अरबी उपलब्ध है, ये विधि सेम उसी तरह है, जैसे आपकी मम्मी बनाती थी, आप ये अरबी बनाइये और बताइये कि अरबी कैसी बनी, धन्यवाद.
निशा: निरमा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या, जी हां आप अरबी को घी में भी भून सकती हैं.
निशा: सोनी, अरबी सब्जी है, इसे इंगलिश में colocasia कहते हैं.
Mere doubt clear kijiye
using curd in the gravy
...............................
1)some people use curd with masala ..they stirr curd contineously then they add water and vegetable and make gravy
2) some people first make masala then add water and sabji and make gravy at last they mix curd and little bit of water and pour in to curry
Aunty....which one is more better to use curd and to avoid curdling?
निशा: लिपु, दोंनो तरीके सही है, बस इतना ध्यान रखिये कि दही डालने के बाद ग्रेवी को फिर से उबाल आने तक चलाना है.
निशा: स्वप्ना, अरबी को इंगलिश में colacassia कहते हैं.
निशा: अमित, अरबी को बिना उबाले बना सकते हैं, लेकिन ये देर से पकती हैं, कुकर में उबाल लें तो अरबी जल्दी उबल जाती हैं और अच्छी बनती हैं.
निशा: वसुन्धरा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरुना, बहुत बहुत धन्यवाद.
i love this recipe aravi is my favret dish