चोकलेट – क्रीम नट्स केक Eggless Chocolate and Cream Cake
Latest Video at YouTube Channel

आपको कौन सा केक पसंद है, चोकलेट या क्रीम नट्स केक? इन दोनों केक के मिश्रण के एक साथ अलग अलग परतों में बिछाकर बनाया यह चोकलेट और क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) आपको और आपके घर में सभी को पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये
- मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 - 60 ग्राम ( 1/4 कप)
- पिसी चीनी - 50 - 60 ग्राम (आधा कप)
- चोकलेट - एक चथाई कप पिघली हुई
- कन्डैस्ड मिल्क - 100 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
- अखरोट - एक चथाई कप (छोटे टुकड़े किये हुये)
क्रीम नट्स केक के लिये
- मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- खाना सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 -60 ग्राम (एक चथाई कप से थोड़ी अधिक)
- कन्डैस्ड मिल्क - 100 ग्राम (1/2 कप)
- पिसी चीनी - 50-60 ग्राम ( 1/4 कप)
- दुध - 100 ग्राम (आधा कप)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
विधि - How to make Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये, ताकि बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मैदा में अच्छी तरह मिल जाय.
मक्खन को हलका गरम करके पिघला कर किसी बड़े बर्तन में चीनी और चोकलेट के साथ एक ही दिशा में खूब फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये और एक ही दिशा में अच्छी तरह मिलने तक फैट लीजिये. आधा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाइये, मैदा आधा आधा करके डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, बचा हुआ दूध डालिये और एक ही दिशा में फैटते हुये चिकना घोल होने तक फैटिये.
मिश्रण में अखरोट के टुकड़े डालिये और मिला दीजिये. चोकलेट केक का मिश्रण तैयार हो गया है.
क्रीम नट्स केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये.
मक्खन को गरम करके पिघलाइये, चीनी डाल कर खूब फैटिये. मिश्रण में कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये, अच्छी तरह मिलने तक फैटिये, अब दूध मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, मैदा मिलाकर घोल के चिकना घोल होने तक एक ही दिशा में खूब फैटिये.
मिश्रण में काजू और किशमिश मिला दीजिये. केक बनाने वाले बर्तन को घी लगाकर चिकना करिये, बर्तन में थोड़ा सा मैदा डालिये, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि मैदा की पतली परत सारे जगह फैल जाय. इस तरह ग्रीज किये बर्तन से केक आसानी से बाहर निकल आता है.
ग्रीज किये बर्तन में पहले चोकलेट वाला सारा मिश्रण डाल दीजिये. जब चोकलेट का मिश्रण अच्छी तरह बर्तन में फैल जाय तो इसके ऊपर क्रीम नट्स केक का मिश्रण बीच में धीरे धीरे धार से गिराते हुये फैला दीजिये.




ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, केक को 40 मिनिट तक बेक होने के बाद चैक कीजिये (केक ऊपर से अच्छा ब्राउन हो और बीच से चाकु की नोल केक में गढ़ायें, केक का बैटर यदि चाकू से चिपकता है, तो वह कच्चा है) और केक यदि अभी कच्चा है तब केक और बेक कीजिये, ओवन को 160 से.गे. सैट कीजिये और 10 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये, चैक कीजिये और यदि केक अभी भी कच्चा हो तो और 10 मिनिट के लिये केक को बेक कीजिये. केक तैयार है.
केक को पकाने का समय केक के आकार पर भी निर्भर करता है. यदि आपका केक छोटा है तो वह जल्दी बेक हो जायेगा. बड़ा केक बेक होने में अधिक समय लेता है.
इस तरह से बनाया केक अधिकतर पिछले बनाये केक से एकदम अलग डिजायन में बेक होकर निकलता है. अपने मन मुताबिक चोकलेट का मिश्रण नीचे या ऊपर भी डाला जा सकता है.

चोकलेट क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) बनकर तैयार है, केक ठंडा कीजिये, बर्तन से थाली में निकालिये और काटिये, केक के कलर और डिजायन देखिये कि कितना सुन्दर है और खाने में लाजबाव, केक आप अभी खाइये, स्लाइस बनाकर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिये और पुरे सप्ताह आपका जब चाहें कन्टेनर से केक निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- cake in pressure cooker (Answer : 1)
- baking cake in oven (Answer : 0)
- chocklate cake (Answer : 1)
- CHOCOLATE GARNISHES (Answer : 2)
- eggless chocolate cake (Answer : 0)
- i want to knw about cake (Answer : 0)
- chocolate cake (Answer : 1)
- CHOKO LAWA CAKE (Answer : 0)
- cake in microwave (Answer : 0)
- Question regarding cake hardness due to excess baking (Answer : 0)
- egg less cake (Answer : 0)
- what is the weight of the cake (Answer : 0)
- about the making of cake (Answer : 1)
- veg cream for cack. (Answer : 1)
- asking question (Answer : 1)
- MILK MADE ALREADY SWEET (Answer : 1)
- Cake Without Oven (Answer : 4)
- condensed milk (Answer : 0)
- WHAT IS CONDENCED MILK? (Answer : 3)
- baking soda, baking pawder (Answer : 2)
- manpreet, hi nisha ji kya cream ko he condensed milk kehte hai?????/\ (Answer : 2)
- this recipes for microwave (Answer : 0)
- chocolate simple (Answer : 0)
- cake chocolate (Answer : 1)
- know about microwave (Answer : 0)
-
More Question..
Latest Questions
-
By mayank gour, 23 May, 2013
-
By nolesh, 22 May, 2013
-
By mann bose, 22 May, 2013
-
By Anuradha Agarwal, 22 May, 2013
-
By ashi, 22 May, 2013
-
By abhinandanchoubey, 22 May, 2013
-
By rajiv kumar, 22 May, 2013
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
-
By shallu singla, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 192:
very nice design n cake thanks
Very nice looking cake, but nisha ji condesent milk kya hota hai and chocalate kaun si use karni use kaise garm karenge. we have no oven so please tell me how to make this cake.
thanks
निशा: मोनिका, आप कुकर में केक बना सकती हैं, कन्डैन्स्ड मिल्क किराना स्टोर पर मिल जाता है, चकलेट बार है जिसे पिघलाने के लिये किसी बर्तन में रखकर बर्तन को पानी में रखकर गरम करते हैं.
निशा: प्रीति, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड है तब इसे कन्वेक्सन मोड पर लाकर 180 पर सैट करके, समय सैट कर देते हैं , डिटेल जानकारी उसके साथ आई हुई बुक से देखी जा सकती है.
or bhi eggless cake ki easy recipe bataiyega plz...
निशा: एकता यदि आप अमूल ले रहीं है तो इसमें केक में नमक अलग से न डालें
chocolate powder ya phir khane wali chocolate?
निशा: ये चोकलेट जमी हुई बार है.
Main yeh cake idli cooker mein bana sakti hu kya????? plsssssssssss reply
निशा: नीति, केक को इडली कुकर में उसी तरह से बना लीजिये जिस तरह केक प्रेसर कुकर में बनाया जाता है.
निशा: नीति, सादा मक्खन है तो सादा ले लीजिये, नहीं तो साल्टेड भी लिया जा सकता है, इससे केक में हल्का सा साल्ट टेस्ट आता वह अच्छा लगता है.
cake ko 30-30 minutes ke liya do bar oven me rakhna hai ya ek bar.plz reply.
निशा: अमरजीत, 30 -30 मिनिट के लिये, ओवन को 2 बार सैट करना है.
apki recipes bohot achchi hai.thanku soooooooooo much.
निशा: अदिति, आप ओवन को पहले 180 डि.से. पर पहले गरम कीजिये, केक को इसी तापमान पर 20 मिनिट के लिये सैट कीजिये, इसके बाद 160 डि.से. पर 20 डि. से. पर बेक कर लीजिये.
निशा: मीना, चकलेट केक कुकर में बनाइये इसी कालम में दिया गया है, इन सामग्री के साथ ये केक भी बिलकुल इसी तरह कुकर में बनाया जा सकता है.
निशा: दीपा, आप चाकलेट सीरप अवश्य प्रयोग कर सकतीं हैं .
निशा: दीपा, आप कुकर में केक बना सकती हैं, उसके लिये इसी कालम में चकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी पढ़ लीजिये.
निशा: केक के लिये चकलेट अलग से मिलती है,जो जमी हुई सिल्ली जैसी होती है.
निशा: दीपा, इसी कालम में नीचे से Šৠपर की ओर चोथे न. पर"चकलेट केक बनाइये - कुकर में" इसी विधि से आप कोई भी केक कुकर में बना सकती हैं.
निशा: शिल्पा कोको पाउडर भी डाल सकते हैं.
निशा: अराधना, ओवन को रैसिपी के बेक करने के तापमान पर सैट कीजिये, ओन कीजिये ओवन में दिया तापमान हो जाने पर रैड लाइट जल जाती है, यदि एसा न हो तो तापमान सैट करके ओवन को 4-5 मिनिट तक गरम होने दीजिये.
निशा: कंडेस्ड मिल्क डेरी मिल्क का पानी सुखा कर एकदम गाड़ा बनाया जाता है. इसमें दूध की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसमें बाइंडिग क्षमता अधिक होती है. इसका विकल्प साधारण दूध नहीं होता
mein pahle kabhi pada tha ki cooker me cake banta hai. tab me suchti thi kaise banta hoga per maine jab apki site per dekha to meri khushi ka thikana nahi tha aur jab meine try kiya to bana bahut acha tha mein teen bar banaya bahut acha ba aur chote bachcho ko bahut pasand aya but nisha ji cake upper jo creme se sajai jati jise uski recipe batai tabhi to pura bazaar ki tarah cake lagega. plase nisha I am waiting for this.
thanks.
निशा: अश्वनी, चौकलेट केक कुकर में बनाइये चोथे न. की रैसिपी पर है, कृ्पया उसे देख लीजिये.
jab meine misrun bnaya to uska ghol ki jungha pest bna kya usme milk dalna tha or use kitna ptla bnana tha
निशा: गगन, केक बहुत धीमी आग पर पकाना होता है, मिश्रण में दूध भी मिलाया जाता है, केक का मिश्रण पकोड़े का घोल की तरह गाड़ा रखा जाता है.
निशा: अश्विनी जी, अब यह सही हो गया है.
निशा: शुभम, कुकर में केक बेक करने के लिये 40 मिनिट लग जाते हैं, चैक करने पर यदि केक नहीं पका हो तब उसे और 10 मिनिट के लिये लगाया जा सकता है.
i make cakes many times but they are not that soft.please tell me how to make it soft.
pleas email me some eggless cake recipes at pankaj2541992@yahoo.com
plz plz plz
निशा: कंडेस्ड मिल्क अंडे के विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाता है. इसके लिए सिर्फ अंडा नहीं बल्कि टोफू, अलसी के बीज आदि भी प्रयोग कर सकते हैं. मैं शीघ्र इस पर लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: खुश्बू, कंडेस्ड मिल्क घोल के रूप में होता है जबकि स्किमिड मिल्क सूखा पाउडर. लेकिन आप सूखा मिल्क पाउडर भी कंडेस्ड मिल्क की जगह प्रयोग कर सकतीं हैं
बेकिग पाउडर में वह सारे तत्व नहीं होते जो बेकिंग सोडा में होते हैं इसलिये बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा की जगह प्रयोग करने में दिक्कत आती है.
mujhe microwave use karne mein dikkat hoti hai. mere paas convection wala microwave hai. isse preheat kaise kiya jaata hai? kya oven ko khali chalaya jaa sakta hai? cake ke liye kaunsa bartan use karna hai ?
निशा: तन्वीं, ओवन को प्रीहीट करने के लिये जो तापमान चाहिये उसको सैट करके, चालू कर दिया जाता है, ओवन जब उस तापमान पर पहूंचता है तब बन्द हो जाता है. माइक्रोवेव को अच्छी तरह जानने के लिये उसके साथ आये हुये मैनुअल को पढ़ें.
I want to make this cake after seeing the pics.It looks yummy.Though I don`t know cooking well but will try it.Plz.tell me can I buy this chocolate bar from big bazar or any kirana store in Noida
निशा: हरी, बिग बाजार में मिलनी चाहिये. हमने इसे करोल बाग से मगवाया था.
निशा: जीहां प्रिया, बेकिंग सोडा को हम खाना सोडा या मीठा सोडा के नाम से भी पुकारते हैं
निशा: शिवानी, कन्डैस्ड और फुल क्रीम मिल्क दोनों अलग हैं.
I just wanted to know, can we use grilled microwave oven for making cakes?
If we can thn how much d temperature sud be for how long?
thanks
निशा: नेहा, आप माइक्रोवेव के कन्वैक्सन मोड पर, रैसिपी में दिये हुये तापमान पर बना सकती हैं.
Thanks
निशा: चंचल, केक कांच के बर्तन में भी बनाया जाता है, इसके लिये, स्टील या अल्यूमीनियम भी ले सकती हैं.
1. pighli choclate ki jagah choco powder le sakte hai kya or kitna lena hai or kaise mix karna hai?
2. condensed milk ki jagah milk powder le sakte hai kya or kitna lena hai .plz bata dijiye
निशा: मानसी, पिघली चौकलेट के बराबर ही चौकलेट पाउडर डाल सकते हैं. कन्डैन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर लिया जा सकता है, मिल्क पाउडर कन्डैन्स्ड मिल्क से आधा लीजिये, मिल्क पाउडर के साथ केक बनारहे हैं तब चीनी की मात्रा थोड़ी सी ज्यादा कर लीजिये.
You are really greate, But please sort out my confusion, Nisha ji i have baking soda and cooking soda and i am very much confuse about it should i buy meetha soda????? please reply me As soon as possible.
Love u, Like u, Respest u, and want to see u.....
Warm Regards
Shelly Malik
निशा: शैली, बहुत बहुत धन्यवाद. बेकिंग सोडा, कुकिंग सोडा और मीठा सोडा ये सब एक ही चीज हैं, आप कनफ्यूज मत होइये.
निशा: नीरू, बेकिंग के लिये कन्वेक्शन माइक्रोवेव की आवश्यकता होती है.
लेकिन सामान्य माइक्रोवेव से भी केक बनाये जा सकते हैं. हालांकि सामान्य माइक्रोवेव में बना केक थोड़ा अधिक रसीला होता है और इसका रंग बेक किये हुये केक से अलग होता है.
निशा: यामिनी, आप सर्च बटन पर चौकलेट केक कुकर में बनाइये लिखें, आप रैसिपी पढ़ कुकर में केक बना सकेंगी.
i think u've brought a revolution in the field of cookery sites !!!!!!!!!!!!!!!
निशा: वीना, धन्यवाद.
निशा: सोनू, आप चाहे इसे माइक्रोवेव कन्वेक्शन मोड में बनायें या OTG में, टम्प्रेचर तो दोनों में एक जैसा ही सैट कीजिये.
"ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद ओवन के तापमान को 160 से.गे. सैट कीजिये और 30 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये."
निशा: आप चाहें तो अवश्य प्रयोग कर सकते हैं
निशा: एकता, आप किसी भी ब्रान्ड की स्टील कन्वेक्सन मोड में यूज कर सकती हैं.
निशा: प्रिया, आप केक को सिर्फ कन्वेक्सन मोड पर ही सेकिये.
निशा: इशु,माइक्रोवेव में केक अच्छा बनता है और कुकीज भी अच्छी बनती है, माइक्रोवेव में बेकिंग समय कम लगता है उसको ध्यान में रखते हुये आप केक या कुकीज माइक्रोवेव में बना सकती हैं और एसा कुछ भी नहीं होता कि माइक्रोवेव में केक कट जाय.
कन्डैस्ड मिल्क ye ager na mille to ese koi option hain kya ?
निशा: शीतल, कन्डैन्स्ड मिल्क की जगह ताजा क्रीम या मलाई डाली जा सकती है.
निशा: ज्योति, सभी माइक्रोवेव में समान तापमान पर केक बनता है.
nisha di can u plz giv me d id of ishu actualy i also hav intelowave microwave n mujhe use thik se use krna ni aa ra...trust me...
vl b waitin 4 ur reply...
निशा: ज्योति, माइक्रोवेव के साथ मैनुअल आता है, आप उससे माइक्रोवेव को यूज करना सीख सकती हैं.
निशा: मनीषा, आप आधा कप कोकोआ पाउडर ले लीजिये.
निशा: बी. के. या तो बेकिंग पाउडर कम डाला जा रहा है या वह काम नहीं कर रहा है, इसलिये केक नहीं फूल रहा है.
please provide us recipe of eggless brownie and choclate toping.
cake pe icing kaise kerte hai woh plz bataiye??
thanks
thnx ..plz reply
निशा: प्रदुमना, केक का घोल रात को बना कर नहीं रखा जा सकता, जिस समय केक बनाना है घोल भी उसी समय बनाना होता है.
thanks nisha
निशा: दीपक, केक के लिये स्पेशल बर्तन आते वे ले सकते है, या आपके पास इस तरह के प्लेन सर्फेश के बर्तन हो तो वो भी प्रयोग में लाये जा सकते हैं.
निशा: जी हां बना सकते हैं.
jab ham kukar gas par rakhetai hai to usme pani dalkar cake bananae wala bartan rakhetai hai ya bima pani ke rakhetai hai ??
or kukar mai shete lagai jati hai ya nahi please reply me soon .
thank you .
निशा: निशिता, केक बनाने के लिये कुकर में पानी नहीं डाला जाता है और न सीटी लगाई जाती है, रैसिपी को अच्छी तरह पढ़े, आप केक बना पायेंगी.
निशा: सोम्या, केक के लिये घोल इसी तरह तैयार कीजिये, माइक्रोवेव सेफ बर्तन को ग्रीज कीजिये, घोल डालिये और 4-5 मिनिट हाई तापमान पर बेक कर लीजिये, और बताइये केक कैसा बना.
निशा: अंजली, चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी देख लीजिये, रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, जैसे वह केक कुकर में बनाया गया है उसी तरह सभी तरह के केक कुकर में बनाये जा सकते हैं.
निशा: नेहा, घर में कन्डैन्स्ड मिल्क बनाया जा सकता है.
निशा: नेहा, इसके लिये आपको बस थोड़ा इन्तजार करना होगा.
thanks nisha ji
apke videos bhi awesome hain keep it up.
i m waiting for your answer.............
निशा: नेहा, मुझे खेद हैं, मैं इस समय रैसिपी नहीं लिख पा रही हूँ, मैं वीडियो बनाने के कारण थोड़ी व्यस्त हूँ, समय निकाल कर किसी भी तरह रिप्लाई कर देती हूँ.
निशा: प्रीति, आप अमूल बटर ले लीजिये, ये अच्छा है.
निशा: ज्योति, चौकलेट को मैल्ट करने के लिये चौकलेट को किसी बर्तन में डालिये और उसे किसी दूसरे बर्तन में रख दीजिये जिसमें पानी भरा हो, चौकलेट वाले बर्तन में पानी नहीं जाना चाहिये, पानी भरे बर्तन को गैस पर रखिये और पानी उबलने पर आग धीमी कर दीजिये, चौकलेट को मैल्ट होने तक पका लीजिये.
निशा : संगीता, आप अंडे की जगह कन्डेंस्ड मिल्क, मलाई, फलों की पल्प, अलसी का पाउडर, दूध पाउडर आदि प्रयोग कर सकतीं है. मैं इस पर एक पोस्ट लिखने की कोशिश करुंगी.
निशा: आरती, आप चोकलेट केक के लिये माइक्रोवेव को कन्वेक्शन मोड पर रखिये. कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव ओवन की तरह काम करता है.
निशा: धन्यवाद,
निशा: सोनम, केक का मिश्रण बनाकर, केक बनाने वाले बर्तन में डाले और बाटी ओवन में बिलकुल कुकर की तरह बना लें.
Mam plz thoda idea de dijiye...
निशा: शर्माजी, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर बनाई जाती है.
निशा: अर्चना, मैं अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: ईशा, कुकर में केक बनाने का वीडियो और रैसिपी लेख वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिख कर रेसिपी खोज सकती हैं, सारे केक बिलकुल इसी तरह कुकर में बनाये जा सकते हैं.
cake ko decorate karne wali cream ham ghar pe kaise banaye...????plz reply me.
निशा: रेनुका, मैं इसे लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रेनू, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रियंका, केक को नीचे की ओर से ज्यादा हीट मिल रही थी इसलिये एसा हुआ.
hame kaun si choclate use karni chaiye or woh kaha milegi.
निशा: रितिका, चौकलेट बार या चौकलेट पाउडर कोई भी यूज कर सकते हैं, किराना स्टोर पर मिल जाती है.
condensed milk, milk powder hi hota h kya ..
निशा: निशु, कन्डैन्स्ड मिल्क पाउडर नहीं, ये गाढ़ा लिक्विड होता है, इसके लिये nestle का टिक पैक मिलता है.
निशा: मधु मैं तो सिर्फ अपनी वेबसाईट और यूट्यूब पर ही सक्रिय हूं.
निशा: चांद, हमने वीडियो के हिसाब से टैक्स्ट सही कर दी है, पहले लिखा गया केक थोड़ा बड़ा अलग नाप में था, आसान करने के लिये वीडियो में एक ही नाप दिया है, और अब लिखा गया केक भी एकदम सेम नाप में हैं, धन्यवाद.
PLS TELL ME ABOUT CONDENCED MILK. AND HOW CAN I GET IT........
SO, PLS HELP ME........
THANKS
PANKAJ KUMAR NAGWAN
निशा: पंकज, कन्डैन्स्ड मिल्क किराना स्टोर पर आसानी से मिलता है.
mere microwave me sirf micro+convection mode hi hai toh iske liye kitna temp. aur time set krun aur mera cake thore time bad hard ho jata hai iski kya vaja ho skti hai,pls tell me i"l be very thankful to you
निशा:
रमन, केक को कन्वेक्सन मोड पर दिये गये तापमान पर बना सकते हैं, माइक्रो +कन्वेक्सन मोड के लिये समय अलग देना होगा, केक पहले फूलता है और बाद में ब्राउन होता है, सख्त तो बहुत बाद में होगा, आपके ओवन के लिये आप अपने ओवन के साथ में दी गई बुक से देखें और उसके अनुसार समय देकर केक बनायें, अच्छा केक बन सकेगा.
निशा: दीपा, केक कुकर में बनाया जा सकता है, आप उसकी रैसिपी वेवसाइट पर देख सकती हैं, सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
mene yeh cake bnaya tha woh upar se aur side se toh ban gya bas niche wali side se kacha reh gya blki mene 30+5 min convec mode par lgaya tha baad me ulta krke 5 min micro+convec mode pe bhi lgaya par fir bhi yeh normal cake ki trah fluffy nai bna help me pls.
निशा: रमन, केक को रैक पर रख कर बेक कीजिये, केक को नीचे की ओर से हीट मिलनी चाहिये, केक सभी ओर से अच्छा बेक होगा.
निशा: रिज किसी भी केक को कुकर में बनाया जा सकता हे, लेकिन केक के लिये जो बर्तन लेंगे वह इतना बड़ा होना चाहिये कि केक का मिश्रण डालने पर आधा भरा हो, केक को फूलने की जगह उसमें होनी चाहिये.
can you suggest em how to avoid it..esa ku hota hai k ek bar rise hne k bad woh wapas pichak jata hai...wt should be done to avoid it
निशा: अंजली, ये बेकिंग पाउडर अधिक होने के कारण होता है, क्यों बेकिंग पाउडर से जो गैसेज बनती हैं केक उसी से स्पंजी होता है, और यदि ये गैस तेजी से ज्याद बनें तब केक फूल कर पिचक जाता है, क्यों कि गैसेज ज्यादा होने के कारण बाहर निकल जाती है, दूसरा बर्तन में केक का बैटर डालने के बाद उसे खटखटा कर एक जैसा अवश्य कर लीजिये, आप अच्छा केक बना सकेंगी.
निशा: सारी चीजों का नाप रैसिपी पर ही दिया गया है, नापने के लिये स्टैन्डर्ड साइज के कप और स्पून होते हैं, मैं उन्ही का नाप लिखती हूँ, अगर वह न हो तो घर में दाल चावल खाने वाली चम्मच को छोटी चम्मच और चाय के मीडियम साइज के कप को एक कप का नाप दे सकते हैं.
निशा: संगीता, जी हां आप मिक्सरन में भी केक मिश्रण को फैट सकते हैं, चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक ही फैटना है, धन्यवाद.
निशा: सुजाता, जी हां आप इसी तरह नानखताई भी बना सकती हैं, धन्यवाद.
Nisha didi
Awesome,,,,,,
निशा: चार्वी, कोकोआ पाउडर डालकर भी केक बनाया जा सकता है.
निशा: अवश्य कर सकते है. हम तो यहां अंडे की जगह ही तो कन्डेंस्ड मिल्क प्रयोग कर रहे है.
निशा: दीपिका, केक के लिये मिश्रण तैयार करके, माइक्रोवेव सेफ बर्तन में डालें, और 4-5 मिनिट तक माइक्रोवेव कर लें, केक तैयार हो जायेगा.
hamare yaha condensed milk nhi milta market me or chocolate powder bhi. to m inki jagah kya use karu?
निशा: स्वति, आप कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह घर की ताजा मलाई या क्रीम यूज कर सकती है, रैसिपी में 200 ग्राम कन्डैन्स्ड मिल्क यूज किया जा रहा है, तब आप 100 ग्राम ताजा मलाई या क्रीम और 100 ग्राम चीनी यूज कर सकती हैं.
choccc
निशा: लवीना, केक में अंडे डाल रही हैं. कन्डेन्स्ड मिल्क हटा दीजिये, चीनी, 50 ग्राम की जगह 100 ग्राम कीजिये और 2 एग लेकर फैट कर मक्खन में मिलाइये, सारी चीजें केक में दी गई मात्रा के बराबर लीजिये और बिलकुल इसी तरह केक बना लीजिये.
निशा: ज्योति, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सोनिया, प्योर घी में बने केक का स्वाद अच्छा होता है.
निशा: सर्यू, सिर्फ बेकिंग पाउडर यूज करके भी केक बनाया जा सकता है. बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट है, लेकिन बेकिंग पाउडर में सोडियम बाइकार्बोनेट के साथ एसिड और क्रीम टार्टर मिले होते हैं.
निशा: कायनात, आप स्टील के बर्तन में ओवन में केक बना सकते हैं, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर भी स्टील के बर्तन में केक बना सकते हैं, केक के बर्तन बर्तन वालों की दुकान से आसानी से मिल जाते हैं.
mam mere pass microwave oven hai par usme convection mode nahi hai....usme micro, grill and combi option hai, kya mai usme cake and buiscuits bana sakti hu...aur kaise...?
pls reply.
निशा: ज्योति, माइक्रोवेव में केक बना सकते हैं, माइक्रोवेव विद ग्रिल पर भी केक बनाया जा सकता है, केक अच्छा बनता है, लेकिन ओवन जैसा क्रस्ट नहीं आता.
cake me creaks na aaye iske liye kya kru?plzzzzzzzzzzzzzzz reply........
निशा: रशमी, एगलैस केक में बाइन्डर कम होने के कारण या ओवन हीट सभी ओर से बराबर न लगने के कारण के फट जाता है.
what is the difference between baking powder and baking soda??? shweta
निशा: श्वेता, वेबसाइट पर इसके लिये आर्टीकल दिया हुआ है, आप वेबसाइट के दिये हुये होम पेज के सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर आर्टीकल पढ़ सकते हैं.
निशा: प्राची, कुकर में केक अच्छा बन जाता है.
निशा: अंजली जब बेकिंग पाउडर अधिक हो या केक अंदर से अच्छी तरह बेक न हुआ हो तो यह पिचक सकता है.
thanks..
निशा: शिल्पी, केक फ्रिज से निकालने पर बाहर की गर्म हवा के कान्टेक्ट के कारण चिपचिपा हो जाता है, केक बनने के बाद खुला रखिये या पतले सूती कपड़े से ढककर 10 - 12 घंटे रहने दीजिये, बाद में केक किसी एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, केक अच्छा रहता है.
& how to put creamy layers in between the cake.
Plz Rpl ASAP. Its urgent.
I need to prepare it for my frnd birthday.......
निशा: चारू मैं कोशिश करूंगी.
I just want to know how to make cake in microwave on grill + microwave mode...?
Pl reply
निशा: तृ्प्ति, ग्रिल + माइक्रोवेव में केक 7-8 मिनिट में बेक हो जाता है.
mam mera cake achha banata hai lekin jo bhi dry fruits mai usame dalti hu vah cake banane ke bad tali me jakar baith jata hai jabki use pure cake me hona chahiye....mam plz reply asa ku hota hai ise thik karne ka kya upay hai.
निशा, विभा, केक का मिश्रण थोड़ा सा गाड़ा रखिये, ड्राई फ्रूट सभी जगह रहेंगे.
mere pas oven hai....isme kitne time tak bake karna hoga......ar ise mein ks mode pe banu......
निशा: ओवन में केक के लिये मोड नहीं होता है, और केक कितने तापमान पर कितने समय में बेक होकर तैयार होगा यह तो रैसिपी में और वीडियो में बताया गया है, आपको अपने ओवन केक बनाकर देखना होगा, केक को पहले 25 मिनिट के लिये बेक कीजिये इसके बाद केक को चैक करते हुये समय देते हुये केक को पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये.
Thankssssssssssssssssss!
निशा: सौम्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लता मेरी ओर से भी बहुत बहुत धन्यवाद.
mera 1 confusion hein is cake ko lekar wo ye k agar hum cococa powder daalenge to cake mein thoda kadwapan aata hein kya. aur agar cocoa powder daala to usme sugar ki maatra jyada karni padegi... please reply!!!
निशा: रेनू, कोकोआ पाउडर से केक में कड़वा पन नहीं आता है, एक अलग स्वाद में केक बनता है, चीनी 1 - 2 टेबल स्पून अधिक ले सकते हैं.
निशा: रेनू, केक को बेक करने का समय अलग अलग ओवन में अलग ही होता है, 40 मिनिट में केक बेक नहीं हुआ है तो केक को अच्छी तरह से बेक होने तक, उसे और समय देकर बेक कीजिये, प्लीज वीडियो देखिये कि केक को हमने बर्तन में किस तरह डाला है, पहली बार कुछ प्रोब्लम आ जाती हैं, अगली बार आप अच्छा केक बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: कीर्ति, जी हां आप ये केक कुकर में बना सकती हैं, चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी आप सर्च कर लीजिये, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, और किसी भी तरह का केक कुकर में उसी प्रकार बेक किया जाता है.
निशा: नैन्सी, ओवन में ऊपर से हीट अधिक लग रही है, इसलिये केक ऊपर से जल्द क्रस्प हो जा रहा है, केक नीचे की ओर से कच्चा है, ऊपर का तापमान कर सकते हैं या ऊपसे हीट बन्द करके केक को नीचे की ओर से सिकने दीजिये, केक अच्छा बेक हो जायेगा.
निशा: निशा, हमने माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक बनाया है, आप उसे ट्राई कीजिये, आप अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: वर्षा जी हां रिफाइन्ड ओइल भी यूज किया जा सकता है.
your cake looks very nice...I had two queries
1.can I substitute butter with oil?
2.can I prepare the cake without condensed milk?
pls do answer . thanking you
regards,
deepti
निशा: वर्षा, जी हां कोको पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: निक्की, 1/4 छोटी चम्मच एक चौथाई छोटी चम्मच होती है, यानि कि आधा छोटी चम्मच से भी आधा होता है.
mam cake ke uppar grecing kaise karate hai