मावा पेड़े -Peda Recipe, Mawa Peda Recipe
Latest Video at YouTube Channel
Read this recipe in English - Mava Peda Recipe - Khoya Peda Recipe

इस बार होली पर गुझिया के साथ साथ और क्या बनाने जा रहे हैं?. आप इस बार होली के लिये बनाने वाली मिठाईयों में मावा के पेड़े को भी शामिल कर सकते हैं. सारी मिठाईयों में इन्हें बनाना शायद सबसे आसान है.
मावा के पेड़े बनाने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है मावा (Mawa or Khoya) का अच्छी तरह भूना जाना.
जितनी अच्छी तरह मावा भूना जायेगा, पेड़े उतने ही अधिक स्वादिष्ट बनेंगे और आप इन्हैं कई दिनों तक रख कर खा सकेंगे यानी कि जल्दी नहीं खराब होगें.
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mawa Peda)
- मावा (Mawa or Khoya) - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
- तगार (बूरा) - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
- इलाइची - 15 (इलाइची छील कर दाने निकाल लीजिये)
- बादाम या पिस्ते - 6-7 (बारीक पतले काट लीजिये)
विधि - How to make Mawa Peda
सबसे पहले मावा भूनेंगे, मावा सख्त हो तो उसे कद्दूकस में कस लें, मुलायम मावा कढ़ाई में डालें और कलछी से चलाते हुये धीमी गैस पर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये. (मावा भूनने में देर तो लगती है लेकिन पेड़े बहुत स्वादिष्ट बनेंगे).

आप यह मावा माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं (मावा के टुकड़े कीजिये, माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में डालिये, बिना ढके मावा माइक्रोवेव में भुनने के लिये रख दीजिये, माइक्रोवेव को 2 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, माइक्रोवेव खोलिये मावा को चमचे से तोड़कर चला दीजिये, मावा का प्याला वापस माइक्रोवेव में रख कर, फिर से माइक्रोवेव को 2 मिनिट के लिये सैट करके मावे को भुनने दीजिये, प्याले को बाहर निकालिये, चमचे से अच्छी तरह मावा को चला दीजिये, इस तरीके से 2 बार और प्याले को 1 मिनिट तक रख कर चमचे से चलायें तो मावा बहुत अच्छा भुन जाता है. हमने मावा माइक्रोवेव में ही भूना है, बड़ी आसानी से मावा भुन गया.
भुने हुये मावा को ठंडा कीजिये, तगार और 6-7 इलाइची छील कर बारीक कूट कर इस मावा में मिलाइये, पेड़े बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. (तगार कुछ जगह बूरा के नाम से भी मिलती है. ये सूजी की तरह दानेदार होती है. इसे आप चीनी से घर पर भी बना सकते हैं. तगार बनाने का तरीका यहां दिया गया है.)
बचे हुये 10 इलाइची छील कर दाने निकाल लीजिये और बादाम बारीक कतर लीजिये.
मावे को सांचे में डाल कर दबाकर पेड़ा बना लिये जाते हैं, या हाथ से गोल और चपटा करके पेड़े तैयार कर लिये जाते हैं, इस लिये हमने हाथो से थोड़ा सा घी लगाया, थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर हाथ में लिया और गोल करके इकठ्ठा किया, सांचा लेकर उसमें भर लिया, थोड़ा थोड़ा दबाया और निकाल कर हाथ से आकार देते हुये पेड़ा तैयार किया, पेड़े के ऊपर 3-4 दाने इलाइची के और थोड़ा सा कतरा हुआ बादाम रखकर हाथ से दबा कर लगा दिया, ये हो गया सुन्दर सा पेड़ा तैयार. ( मेरे पास तो पेड़ा बनाने का सांचा नहीं है, शायद आपके पास भी नहीं होगा. सांचे की जगह हम सवा या डेड़ इंच के व्यास जितना किसी बोतल के ढक्कन का भी उपयोग कर सकते हैं.)
थाली को घी लगाकर चिकना किया, बना हुआ पेड़ा इस थाली में लगा दिया. एक एक करके सारे पेड़े इसी तरह बना कर थाली में लगा दिये. सारे पेड़े तैयार हो गये हैं. इन तैयार पेडों को 1-2 घंटे के लिये खुली हवा छोड़ दीजिये, ताकि यह पेड़े खुश्क हो जायं.
आपने मावा के पेड़े (Khoya Peda) बना लिये हैं, ताजा ताजा पेड़े खाइये, बचे हुये पेड़े कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, एक सप्ताह तक आप इन्हैं खा सकते हैं.
आप इन पेड़े को मावा में पीला कलर या केसर डालकर भी बना सकते हैं या मावा में केवड़ा इत्यादि का एसेन्स डालकर भी बना सकते हैं.
इसी मिश्रण से पेड़े की जगह गोल आकार देकर मावा के लड्डू (Mawa Laddu) भी बना लिये जाते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 29:
aaj aapki website mili to maja aa gaya.
Aapka bahut bahut Shukriya
निशा; धन्यवाद सीमा जी,
Wah,wah, Mawa peda ki reciepe pad kar to bus muhn mein pani aa gaya.Thank you
so much.Aapki har receipe ko banane ka tareeka bahot impressive and mouth watering hota hai.I will definately try on this weekend
Thanks
please , Chandrakala ki reciepi bataiye.
thanks
thanks
Namaskar
Kal maine mawa ke pede banay, microwave mein mawa bhuna,lekin wo to 5-6 minute mein he bahot sakht ho gaya aur jyada brown bhi nahee kiya, pede to bane nahee
to maine socha laddu bana loon lakin woh
bhi bahot mushkil se bandhey,bar- bar toot rahey thee, kya thoda milk dalna tha? maine kya galtee karee ,please batayen? aapke to bahut sunder pede kaise bane ?
Thanks
निशा: आशा, माइक्रोवेव में मावा भूनने के लिये बर्तन को माइक्रोवेव से बार बार निकाल कर चमचे से अच्छी तरह चलाना पड़ता है. आप गैस पर भी मावा भून सकती है लेकिन यह ध्याना देना होगा कि मावा बहुत अधिक न सूख जाय और जले भी नहीं.
My mawa has gone very dry. Is there is anything I can do to repair it. I think it has got few burns also :(.
Do I have to make the mawa from the beginning.
The texture of my mawa is very dry/crumbly and it is of yellow colour. Please help mam.
Regards,
Monika
निशा: शालिनी, अभी मौसम ठंडा है और मावा एकदम ठंडा कर लिय़ा जाय तब एसा हो जाता है, ठंडे मोसम में मावा हल्का गरम रखा जाता है.
निशा: आशा, सर्च बटन पर रस मलाई लिख कर रैसिपी सर्च कीजिये, रस मलाई रैसिपी पहले से दी हुई है.
निशा: डोली, आप सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी देख सकती हैं, मावा कैसे बनायें पहले से ही दिया हुआ है.
निशा: अदिति, कम तेल में बना खाना खाइये, फल और सलाद अधिक खायें, एक्सरसाइज रोजाना करें.
निशा: निवेदिता, आप सर्च बटन कुकर में केक बनाइये लिखिये और आप चौकलेट केक कुकर में बनाने का तरीका देख सकेंगी, कुकर में सभी केक इसी तरह से बनाये जा सकते हैं.
निशा: कविता, पेडे का रंग मावा की किस्म और भूनने पर भी निर्भर करता है.
मथुरा के पेडे गाय के घी से बनाये जाते हैं और मथुरा के पेडे में मावा को घी में बहुत अच्छी तरह भूना जाता है.
निशा: तामजीद, तगार की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपल्ब्ध है, इसके लिये निम्न लिंक है.
http://nishamadhulika.com/misc/how-to-make-tagar.html
निशा: राहुल मावा तो सफेद ही होता है. गाय का मावा हल्का ब्राउन होता है. सफेद पेडे बनाने के लिये तो सफेद मावा ही लेना होगा.
निशा: अम्रिता, मुझे बहुत खुशी हुई यह जानकर, मेरी भी आपको ढेर सारी शुभकामनायें, धन्यावाद.
निशा: अल्का 1.5 लीटर दूध में 300 ग्राम मावा बन जायेगा.
निशा: अनुष्का मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रेनू, तगार बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है. तगार बनाने का लिंक निम्न है.
http://nishamadhulika.com/misc/how-to-make-tagar.html
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.