आलू भुजिया सेव – Aloo Bhujia Sev Recipe


आलू भुजिया सेव, सारी नमकीन से अलग बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev namkeen)  को अलग अलग लोग अलग अलग तरीके से बनाते हैं, जैसे

  • आलू और बेसन मिलाकर,
  • आलू ,  बेसन और मोंठ का आटा मिलाकर,
  • आलू , बेसन और चावल का आटा मिलाकर

हर तरह से बने आलू भुजिया का स्वाद अलग अलग होता है लेकिन इसे बनाने का तरीका एक ही होता है.  आपके पास जो भी सामग्री उपलब्ध हो उनसे आलू भुजिया सेव बना सकते हैं हम आज  आलू और बेसन मिला कर आलू भुजिया सेव बनायेंगे.

Read - Aloo Bhujia Sev Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhujia Sev Recipe

  • बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
  • आलू - 400 ग्राम ( 5-6 आलू मीडियम आकार के)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हींग - 2 पिच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Aloo Bhujia Sev Namkeen

आलू को उबाल कर, छील कर कद्दू कस कर लीजिये. बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. बेसन में कद्दूकस किये आलू, नमक, हींग, हल्दी पाउडर और गरम मसाला मिलाकर चिकना आटा गूथ कर तैयार कीजिये.  गुथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

सेव बनाने वाली मशीन में बारीक सेव की जाली लगाकर सैट कीजिये.  हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर, गुथे आटे से एक अमरूद के बराबर आटा निकालिये और लम्बे आकार की लोई बना कर मशीन में डालिये, मशीन को बन्द कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाककर गरम कीजिये, तेल जब गरम हो जाय (तेल ज्यादा गरम न हो, नहीं तो सेव जल्दी से जल जायेंगे) तब मशीन को दबा कर सेव गरम तेल में डालिये, जितने सेव कढ़ाई में आ जाय उतने सेव डाल दीजिये. सेव थोड़े से सिक जाय तब कलछी से पलट दीजिये, सेव को हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले सेव किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर, निकाल कर रख लीजिये, सारे आलू भुजिया सेव इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये.

सेव अच्छी तरह ठंडे होने पर एअर टाइट कन्टेनर में भर रख लीजिये और 1 महिने से ज्यादा दिनों तक जब भी आपका मन करे, आलू भूजिया सेव खाते रहिये.

सुझाव:
आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev Namkeen) को कम मसाले या ज्याद मसाले के आप अपने पसन्द के अनुसार बना सकते हैं, आप कम मसाले के आलू भुजिया सेव बनाते हैं, तो छोटे बच्चे कम मसाले वाले आलू भुजिया सेव खा सकेंगे और ज्यादा मसाले के लिये सेव के ऊपर थोड़ा चाट मसाला छिड़क कर उन्हें ज्यादा मसाले वाला बनाया जा सकता है.

Aloo Bhujia Sev Recipe video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 29 December, 2018 03:46:45 AM Gyan parkesh

    Banane ke mission with diy ka

  2. 17 February, 2018 04:36:12 AM Vikash mishra

    Very nice Me namkeen banana seekhana chhta hnu

  3. 30 July, 2017 05:53:26 PM umesh singh

    Bahut hi achi receipe hai ... aur receipe batao
    निशा: उमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप और नई रेसिपी मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

  4. 22 July, 2017 08:44:27 PM reeta sahu

    apne jo respi batai h o bahut hi esy and badiya h
    निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 10 June, 2017 07:04:33 PM heena

    agar namkeen banane wali machine na ho to kisi or tarike se ban skti hain kya namkeen . . .nisha g
    निशा: हिना जी, आलू भुजिया सेव बनाने के लिये सेव मशीन तो चाहिये ही होगी.

  6. 17 May, 2017 01:10:52 AM Sona gupta

    aap ki recipe bahut mjrdar h i like u receipe.
    निशा: सोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 26 April, 2017 09:28:33 PM Rajnish

    Ally Kay bajya kashay banta hay bath

  8. 25 March, 2017 11:39:59 PM Radhika

    Awesome recipes!!! Thank you Nishaji. I tried your recipe for punjabi mango pickle.the steps are simple and making it was so easy. The pickle tastes so yummy!!My children love it. Thank you Nishaji..I'm an ardent follower of your recipes.
    निशा: राधिका जी, यह जानकर बेहद प्रसन्नता हुई. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 23 March, 2017 02:42:55 AM ajeet kumar

    veray veray nice
    निशा: अजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  10. 09 March, 2017 01:48:51 AM smrati pathak

    Besan me jyada aalu pad jane se besan ka dough bhut ptla ho gya kya kren kuch.jldi btaiyega
    निशा: स्मृ्ति जी, आप डोह में थोड़ा सा बेसन और मिलाकर फिर से हल्का सा गूंथ लीजिए.